Bheed Trailer हुआ आउट महामारी और लॉकडाउन में लोगो की दशा दर्शाती दिखाई देगी फिल्म, Rajkumar Rao निभाएंगे ये किरदार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bheed Trailer हुआ आउट महामारी और लॉकडाउन में लोगो की दशा दर्शाती दिखाई देगी फिल्म, Rajkumar Rao निभाएंगे ये किरदार

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित उनकी अगली पेशकश ‘भीड़’ का ट्रेलर भी अब लांच कर दिया गया हैं। ये

‘कोरोना वायरस’ आज भी इस बीमारी का डर लोगो के मन से नहीं निकल पाया हैं। इस महामारी के चलते देश विदेश के लोगो ने ना जाने क्या कुछ नहीं खोया था इसकी पहली लेयर जितनी खतरनाक थी उससे कई ज़्यादा जानलेवा इसकी दूसरी लेहेर आती दिखाई दी थी जिसने ना जाने कितने परिवारों से उनके अपने छीन लिए थे। 
1678447368 334136373 4285146798377585 1543306013989323625 n
कोरोना वायरस जब इंडिया में बढ़ा तो उस दौरान लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ये महामारी साल 2020 में इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सरकार को मजबूरन पूरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा था और लोगो के आने-जाने पर सख्त रोक। लोग लगभग पूरे डेढ़ साल तक अपने घरों में कैद हो गए थे।
1678447353 331968648 131929129576878 4055443062976386919 n
अब लॉकडाउन के उस बुरे दौर को बड़े पर्दे पर दर्शाते हुए जल्द ही एक बड़ी फिल्म लाते दिखेंगे डायरेक्टर अनुभव सिन्हा जिन्होंने अपने कंधों पर इस पूरे दर्दनाक दृश्य को दिखाने की ज़िम्मेदारी ली है। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर रिलीज किया गया हैं। इस दमदार ट्रेलर को ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट में मेकर्स ने ऑडियंस के सामने रखा हैं जोकि काफी ट्रेलर्स से खुद को अलग भी दिखाता हैं। इस 2 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े ना हो जाए तो कहना।
लॉकडाउन के भयानक दौर को दिखता हैं भीड़ का ट्रेलर 

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर ये ट्रेलर महामारी में हुए लॉकडाउन के उस समय की एक डरावनी तस्वीर को सामने लाकर रखेगा जो एक बार फिर उन बुरी यादों को ताजा कर देता है जब पूरा देश इस महामारी से झूंझा था। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ, जहां वह देश में बढ़ती हुई महामारी को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान करते हैं। इसके बाद एक के बाद लॉकडाउन के दौरान लोगों के रोते-बिलखते हुए दृश्य इस ट्रेलर में दिखाए गए हैं जोकि आपकी रूह तक को हिला देंगे।
1678447387 333749658 5887439994698354 6497180326275233959 n
इस ट्रेलर में साफ तौर पर ये दिखाया गया है कि कैसे लॉकडाउन में लोगों को दो वक्त की रोटी तक मिलना मुश्किल हो गया था और कैसे लोगो ने उस बुरे वक़्त में भी अपना जीवन काटा था। इतना ही नहीं, इस ट्रेलर में अनुभव सिन्हा ने लोगों के मन में चल रहे उस एहसास को भी बखूबी रूप से दिखाया हैं, जहां लोगों को ये लग रहा था कि हमारे देश का बंटवारा हो रहा है।
ट्रिलर से नज़र हटाना होगा मुश्किल 

फिल्म के ट्रेलर को ही इतना शानदार दिखाया गया हैं कि इसी से ही आपकी नज़र हटाना मुश्किल हो जायेगा। इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको यही लगेगा कि शायद लॉकडाउन की कहानी को बयां करने के लिए किसी भी लेखक की जरूरत नहीं थी येतो खुद अपने आप में रचित एक जीती-जाति कहानी ही हैं। वह लोगों की जिंदगी का एक ऐसा समय था, जिसे शायद दुनियाभर में कोई नहीं भुला पाया हैं।
1678447405 333532621 1143987946274076 76303750788360672 n
आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा बॉलीवुड के वो निर्देशक हैं, जिन्होंने ‘गुलाब गैंग’ और ‘मुल्क जैसी कई शानदार फिल्मो से बॉलीवुड में अपनी पहंचान कायम की हैं, साथ ही जिन्होंने लोगों को अपनी कहानी से अंदर तक पूरी तरह झकझोर कर रख दिया हैं।
एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे ये  बहु-प्रतिभाशाली एक्टर्स
1678447322 333351732 165194312608488 1668039169856286314 n
अनुभव सिन्हा खुद में तो एक कमाल निर्देशक हैं ही साथ ही वह अपनी हर फिल्म के लिए भी एक से बढ़कर एक कलाकार ढूंढते हैं जो उनकी कहानी में एक सच्चाई की जान भर दे ऐसे ही फिर एक बार अपनी अगली पेशकश ‘भीड़’ में भी उन्होंने कई ऐसे प्रतिभशाली एक्टर्स को साथ लेकर उतरे हैं, जिनके अभिनय की तारीफ करते हुए ऑडियंस थकती नहीं है। ‘भीड़’ में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा दीया मिर्जा, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।