सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेलर में सलमान का दमदार एक्शन और डायलॉग्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार नजर आएंगे। ईद के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ और जैसे ही यह ट्रेलर सार्वजनिक हुआ, भाईजान यानी सलमान खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सलमान खान के फैंस इस ट्रेलर को देखकर उत्साहित हो गए, क्योंकि इसमें उनका पसंदीदा स्टार एक्शन से भरपूर दृश्य और दमदार डायलॉग्स के साथ नजर आ रहे थे। सलमान खान ने इस फिल्म में अपने एक्शन अवतार से सभी को हैरान कर दिया है, और इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी मीडिया से मुखातिब हुए, जहां उन्होंने फिल्म से जुड़े कई अहम पहलुओं पर बात की। फिल्म की कहानी, कैरेक्टर और सलमान का रोल सब पर चर्चा की गई। इस दौरान सलमान का आत्मविश्वास और फिल्म को लेकर उनका उत्साह साफ नजर आया। हालांकि, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद, सलमान खान को छुट्टी पर जाते हुए भी देखा गया। वह मुंबई से प्राइवेट प्लेन में जामनगर (गुजरात) के लिए रवाना हुए, और बाद में जामनगर से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
जामनगर में सलमान खान के फैंस का उत्साह देखने लायक था। यहां हर उम्र के लोग सलमान से मिलने के लिए उनके आसपास इकट्ठा हो गए थे। सलमान खान की लोकप्रियता का आलम यह था कि उन्होंने अपने फैंस से मिलने के लिए समय निकाला और उनके साथ कुछ खास पल बिताए। इस दौरान सलमान खान के साथ एक और शख्स नजर आईं, जो कोई और नहीं बल्कि उनकी करीबी दोस्त यूलिया वंतूर थीं। यूलिया वंतूर सलमान खान की फैमिली फंक्शंस में अक्सर शिरकत करती हैं और सलमान के साथ उनके रिश्ते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, सलमान खान ने अपना जन्मदिन भी जामनगर में अपने परिवार के साथ मनाया था, जिसमें यूलिया भी शामिल थीं।
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और किशोर जैसे बड़े नाम भी नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की पूरी कोशिश की है। रश्मिका मंदाना, जो दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, इस फिल्म में सलमान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। काजल अग्रवाल भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, और उनके फैंस को उनकी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है। सत्यराज और किशोर जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्मों के इन चर्चित कलाकारों के अभिनय से और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है। बता दे, फिल्म ‘सिकंदर’ में प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे, जो इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में होंगे।
उनका किरदार फिल्म में विरोधी के रूप में होगा, जो फिल्म के रोमांच को और भी बढ़ाएगा। वहीँ अगर हम प्रतीक बब्बर कि बात करे कि तो उनकी एक्टिंग और उनके नकारात्मक अवतार ने दर्शकों को चौंका दिया है, और यह भूमिका फिल्म के फैंस के लिए एक नई और दिलचस्प बात होगी। यह फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है, और सलमान खान के फैंस इसे लेकर खासा उत्साहित हैं। सलमान खान की फिल्में ईद के मौके पर रिलीज होती हैं, और वे हमेशा बड़ी हिट साबित होती हैं। इस बार भी फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज के साथ भाईजान के फैंस का उत्साह चरम पर है, और वे इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की यह फिल्म एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होगी, जो सभी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना लेगी।