Filmfare अवार्ड्स में लुंगी डांस पर थिरकते दिखे भाईजान, धमाकेदार होगी 'Salman Khan' की परफॉर्मेंस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Filmfare अवार्ड्स में लुंगी डांस पर थिरकते दिखे भाईजान, धमाकेदार होगी ‘Salman Khan’ की परफॉर्मेंस

बीती शाम जियो वर्ल्ड सेंटर में हुए भव्य फिल्म फेयर अवार्ड्स को आज टीवी पर भी टेलीकास्ट किया

हाल ही में बीती शाम को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 को समाप्त कर दिया गया। जिसके बाद अब यानि आज 28 अप्रैल को ही इसे टीवी टेलीकास्ट किया जा रहा हैं। यानि आज रात टीवी पर आपको सलमान खान से लेकर जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट तक बॉलीवुड सितारों की फुल मस्ती भरा डांस एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिलेगा। 
1682676593 343455284 776149993856656 7812303110973002913 n
अभी तक फिल्मफेयर होने के करीब 1-2 महीने बाद ही इसे टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता था, लेकिन इस बार अवॉर्ड शो होने के सिर्फ एकही दिन बाद आप इसे टीवी पर देख सकते हैं। जिसके बीच आपके लिए इससे जुडी कई खबरे काफी फ्रेश तरीके से देखने को मिलने वाली हैं। फिल्मफेयर 2023 को आप कलर्स टीवी पर रात 9 बजे से देख सकते हैं। यहाँ तक कि खुद सलमान खान ने इसका टीजर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। 

फिल्मफेयर 2023 को देखने के लिए अब आपको 1-2 महीने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। जी हाँ…! अब वो दौर गए जब आपको आपके पसंदीदा कलाकरो की परफॉरमेंस देखने के लिए महीनो इंतज़ार करना पड़ता था अब आपका वो इंतज़ार पलक झपकते ही खत्म हुआ। आज रात आपको एंटरटेनमेंट की फुल डोज मिलेगी। रात 9 बजे से कलर्स टीवी चैनल पर आप फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को देख सकते हैं। 
1682676709 343620518 3627676827461082 2034580088224035195 n
बल्कि इस बार तो आपके भाईजान, सलमान खान ने शो को होस्ट किया है। भाईजान ने महफिल में रंग जमाने के लिए शानदार परफॉर्मेंस भी दी हैं जिससे आपके एंटरटेनमेंट में कोई कमी ना रहने पाए। स्टेज पर सलमान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने पर जमकर लुंगी डांस किया। सल्लू मिंया की परफॉर्मेंस देख सितारों ने खूब सीटियां बजाईं। 

जियो वर्ल्ड सेंटर में हुए इस भव्य अवार्ड नाईट को आप ना सिर्फ टीवी पर बल्कि जियो-सिनेमा पर भी अवॉर्ड्स 2023 को देख सकते हैं। यानि इस वीकेंड आपको भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है जो आपके वीक के लिए एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट जैसा साबित होगा। सलमान खान के साथ होस्ट मनीष पॉल और एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी स्टैज पर जमकर मस्ती की हैं। वहीं इस बार जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ और गोविंदा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अवार्ड नाइट में चार चांद लगा दिए हैं।
1682676737 343314586 925527275322272 1511130049563427072 n
इस बार ’68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ में कुल 19 कैटेगरी में नॉमिनेशन्स हुए थे। जिसमें आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए. आलिय को गंगूबाई के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं राजकुमार राव ने फिल्म बधाई दो के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 अपने नाम किया।
1682677033 untitled project (18)
रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने हुस्न का जादू चलाया। अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने के लिए आलिया, जाह्नवी कपूर, काजोल, रवीना, उर्वशी रौतेला, स्वरा भास्कर, नरगिस फाकरी और ईशा देओल समेत कई एक्ट्रेस पहुंचीं। इन अदाकाराओं ने जमकर पोज दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।