अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे भाईजान, कटरीना ने पति विक्की संग मारी एंट्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे भाईजान, कटरीना ने पति विक्की संग मारी एंट्री

हर बार की तरह इस बार भी अर्पिता गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई। इस दौरान लाइमलाइट

हर साल बॉलीवुड सेलेब्स के
घर गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिलती है। बॉलीवुड सेलेब्स गणपति बप्पा को बड़े
ही धूमधाम से घर लेकर आते हैं। इन सेलेब्रिटी में सलमान खान की बहन अर्पिता खान
शर्मा भी शामिल है। अर्पिता हर साल अपने घर गणपति बप्पा को बड़े धूमधाम से लेकर
आती है। इस दौरान अर्पिता के घर बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्स शामिल होते है। हर
बार की तरह इस बार भी अर्पिता गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई। इस दौरान लाइमलाइट में
रहा कटरीना-विक्की का एकसाथ अर्पिता के घर पहुंचना। सलमान खान भी बहन के घर पहुंचे
थे।

Ganesh Chaturthi 2022: सलमान खान की बहन के घर पति विकी कौशल का हाथ थामे पहुंची कटरीना कैफ, देखें खूबसूरत तस्वीरें

अर्पिता के घर गणेश पूजा के
लिए कई सेलेब्रिटी पहुंचे हुए थे। लेकिन लाइमलाइट में रहा विक्की और कटरीना का एकसाथ
पंहुचना।
सलमान खान के साथ उनकी
बहन अर्पिता के घर विक्की और कैटरीना का शामिल होना लोगों को हैरान करने वाला था। हालांकि
एक्टर्स के फैन दोनों कपल को साथ देखकर खुश भी हुए। कैटरीना और विक्की दोनों एक
साथ अर्पिता के घर पहुंचे। इस दौरान विक्की ने पीले रंग का कुर्ता और सफ़ेद पायजामा
पहना हुआ था। तो वहीं, कैटरीना ने पीले रंग का सरारा पहना था।

Ganesh Chaturthi 2022: Salman Khan Looks Dapper As He Visits Sister Arpita  Sharma's Residence

सलमान खान हर साल
की तरह गणेश चतुर्थी के दिन अर्पिता के घर गए थे। सलमान इस दौरान व्हाइट शर्ट और ब्लू
जींस पहने दिखे। उन्होंने गणेश चतुर्थी की पूजा की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें
वह आरती करते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan performs aarti on Ganesh Chaturthi at Arpita Khan's home. Watch  | Bollywood - Hindustan Times

सलमान खान ने
वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गणपति बपपा मोरेया। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। सलमान
के इस वीडियो में रितेश देशमुख
, अर्पिता और आयुष तो
आरती करते दिख रहे हैं। लेकिन विक्की-कटरीना कही नहीं नजर आए।

वहीं, वर्कफ्रंट
की बात करें तो जल्द ही सलमान-कटरीना एक साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले है।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा कटरीना फोन भूत, मैरी क्रिसमस में
भी दिखाई देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।