बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra अब इंटरनेशनल स्टार भी बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने नाम के साथ-साथ फेम भी बहुत पाया है। बॉॅलीवुड की यह अभिनेत्री ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ सगाई कर ली है।
प्रियंका और निक का पिछले ही दिनों रोका सेरेमनी भी हुआ है। प्रियंका ने निक से सगाई करने से पहले उन्हें भारत अपने परिवार से भी मिलवाने लाईं थीं। जब प्रियंका निक को लेकर भारत आईं थीं तो उन्होंने अपने खास दोस्तों केलिए पार्टी भी रखी थी।
जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार मेंबर शामिल हुए थे। Priyanka Chopra की लवलाइफ के बारे में बात करें तो निक जोनास पहले आदमी नहीं हैं जिन्हें वह डेट कर रही हैं। प्रियंका का नाम इससे पहले बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं के साथ भी जुड़ चुका है।
priyanka chopra-nick jonas का सगाई के बाद अब ये वीडियो हुआ वायरल
1. असीम मर्चंट
Priyanka Chopra की जिंदगी में शामिल होने वाले पहले शख्स असीम मर्चेंट थे। प्रियंका का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे। प्रियंका ने फिल्मों में आने से पहले असीम को डेट किया था। लेकिन जैसे ही प्रियंका को बॉलीवुड में सफलता मिली वैसी ही वह अपना पहला प्यार भूल गईं।
2. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और Priyanka Chopra के अफेयर की भी खबरें सामने आईं थीं। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अंदाज में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। प्रियंका और अक्षय ने कई फिल्मों में काम किया था उसके बाद ही दोनों के बीच अफेयर की बातें शुरू हो गईं थीं। जब प्रियंका और अक्षय के अफेयर की बात ट्विंकल तक पहुंची तो उन्होंने अक्षय को तलाक देने की धमकी दे दी।
Priyanka Chopra और निक जोनास का हो गया रोका, तस्वीरें हो रही हैं वायरल
3. हरमन बावेजा
Priyanka Chopra ने अक्षय कुमार के साथ ब्रेकअप करने के बाद बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा को डेट करना शुरू कर दिया था। इन दोनों के लव अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां मिली थीं। प्रियंका और हरमन ने फिल्म लव स्टोरी 2050 में एक साथ काम भी किया था। लेकिन हरमन के डूबते कैरियर की वजह से प्रियंका ने उनसे अपना रिश्ता खत्म कर दिया।
4. शाहिद कपूर
Priyanka Chopra और शाहिद कपूर के अफेयर की बातें बॉलीवुड में सुर्खियां बनी थीं लेकिन दोनों ने ही इस बात का हमेशा खंडन किया था। लेकिन लंबे समय तक दोनों की नजदीकियों की खबरें आती रहीं थीं। फिल्म कमीने के दौरान प्रियंका और शाहिद कपूर के बेहद करीब आ गए थे।
5. शाहरुख खान
Priyanka Chopra और शाहरूख खान के साथ नाम जुड़ता रहा है। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की बातें भी मीडिया में खूब रहे हैं। उन दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और कई बोल्ड सीन भी किए।
Priyanka Chopra और Nick Jonas की सगाई में बॉॅलीवुड के यह सुपरस्टार नहीं करेंगे शिरकत