हॉलीवुड कपल को बच्चों के संग सोना पड़ा महंगा, आधी रात को इस वजह से बेटे को बुलानी पड़ी पुलिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हॉलीवुड कपल को बच्चों के संग सोना पड़ा महंगा, आधी रात को इस वजह से बेटे को बुलानी पड़ी पुलिस

डेविड और विक्टोरिया बेकहम साल 1999 से शादीशुदा हैं. इनके चार बच्चे हैं. यह पूरा परिवार करीब 40

पूर्व स्पाइस गर्ल्स सिंगर विक्टोरिया
बेकहम और उनके पति पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई
है। फेमस कपल के लंदन वाले घर में चोरी हो गई है। जब चोरी हुई उस समय डेविड और
विक्टोरिया अपनी 10 साल की बेटी हार्पर के साथ अपने घर में मौजूद थे। हालांकि राहत
की बात यह है कि चोरों ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि चोरों ने घर
में मौजूद कीमती सामान पर अपने साथ ले गए है।

1648901282 david victoria beckham 1500

डेविड और विक्टोरिया ने साल 1999 में शादी की
थीं। उनके चार बच्चे हैं। वे वेस्ट लंदन के एक पॉश इलाके हॉलैंड पार्क में रहते
हैं। इस घर की कीमत चार करोड़ पाउंड है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर
चोर उनके घर में कब और कैसे घुसे। खबरों के मुताबिक बेकहम परिवार ने चोरी की पुलिस
कंप्लेट कर दी है।

1648901298 1f0a15c9d68cc9b5824127d359a4eeb3

बताया जा रहा है कि बेकहम फैमिली के लंदन मैनशन
में सबसे पहले चोरी के बारे में बेटे क्रूज को पता चला
, जब उन्होंने सामान को उसकी जगह पर नहीं देखा.
दरअसल
, क्रूज दोस्तों के साथ पार्टी करके घर
वापस लौटे थे। एक कमरे से चीजें गायब थीं
, फ्लोर
पर ग्लास की खिड़की टूटी हुई थी। जिसके बाद 17 साल के बेटे ने पुलिस को इसकी
जानकारी दी। चोरी का पता चलने के बाद क्रूज ने अपने डेड डेविड के साथ सारे घर की
तलाशी ली ताकि पता चले कि घर से कौन-कौन सी चीज गायब हैं। इस दौरान सिंगर
विक्टोरिया अपनी बेटी हारपर के पास मौजूद थीं।

1648901315 stream (3)

हालांकि चोरों ने परिवार को तो कोई नुकसान नहीं
पहुंचाया है लेकिन वो घर से काफी कीमती सामान उड़ा ले गए है। परिवार के एक करीबी
ने बताया कि चोर काफी प्रोफेशनल थे जो खासतौर पर इसी एरिया में एक्टिव थे। चोर
अपने साथ कई डिजाइनर और इलेक्ट्रॉनिक चीजें ले गए हैं जिनकी कीमत  हजारों पाउंड्स की थीं। चोरो के हाथ केवल एक
कमरा लगा
, वरना
वह न जाने कितनी चीजें लेकर फरार हो जाते।

1648901330 stream (2)

साल 1990 में विक्टोरिया बेकहम एक पॉप ग्रुप का
हिस्सा बनी थीं
, जिसका
नाम स्पाइस गर्ल्स है. इस ग्रुप में विक्टोरिया को पॉश स्पाइल के नाम से जाना जाता
था।
स्पाइस
गर्ल्स से अलग होने के बाद वह कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।