साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग का कोई हिसाब नहीं है। फिल्म पुष्पा द राइज के बाद से तो एक्टर की पॉपुलैरिटी पहले भी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं अब फैंस इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने विशाखापट्टनम में पुष्पा: द रूल की शूटिंग कम्प्लीट कर ली है।
विशाखापट्टनम में एक्टर ने फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने फैंस के साथ फोटो सेशन करना चाहते थे, लेकिन वहां पर उम्मीद से ज्यादा फैंस की भीड़ पहुंच गई, जिसके कारण इवेंट का कैंसिल करना पड़ गया। जिस वजह से एक्टर के फैंस निराश हो गए है, रोते हुए सुपरस्टार के फैंस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
पुष्पा द रूल की शूटिंग खत्म करने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए अपने फैंस से मिलने का प्लान बनाया है और इसके लिए बकायदा एक इवेंट का आयोजन किया गया। मगर वहां पर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। अल्लू अर्जुन का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने फैंस को ग्रीट करते हुए दिख रहे हैं।
Love youuuuuuuuuu@alluarjun Anna 🥹💔#PushpaTheRule pic.twitter.com/Ufkry4er8O
— HellKingSai🪓 (@HellkingSai) February 6, 2023
सामने आए वीडियो में स्टेज पर एक्टर भीड़ के बीच खड़े नजर आ रहे हैं और उनके सामने फैंस की भीड़ बेकाबू होती दिख रही है। एक्टर को देखने के लिए लोगो भारी संख्या में वहां पर पहुंच गए। जिसकी वजह से ऑर्गेनाइजर्स ने इवेंट को कैंसिल कर दिया। इवेंट कैंसिल होने पर फैंस काफी निराश हो गए।
Bunny anna Fan’z Are Crying Due To Cancelled Of Photoshoot..!!💔🥺@alluarjun pic.twitter.com/4zHPhChDx1
— Alluarjun fan 🪓 (@RohithDEVARAK03) February 6, 2023
एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें अल्लू अर्जुन के इवेंट कैंसिल होने पर फैंस रोते हुए दिख रहे हैं। साउथ में अल्लू अर्जुन को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज है और अब तो एक्टर पुष्पा के नाम से पूरे देश में मशहूर हो गए हैं। उनकी फिल्म पुष्पा द राइज ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।
बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने पुष्पराज उर्फ पुष्पा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा रश्मिक मंदाना और फहाद फासिल जैसे सितारे नजर आए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 361 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे।