ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर क्या बॉलीवुड में प्रियंका-ऐश्वर्या को दे पाएंगी टक्कर? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर क्या बॉलीवुड में प्रियंका-ऐश्वर्या को दे पाएंगी टक्कर?

मानुषी एक्शन किंग अक्षय कुमार के साथ ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज से फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की खूबसूरती की तो दुनिया दीवानी हो चुकी है।  खूबसूरती के जगत में तो मानुषी ने भरपूर नाम कमा लिया हैं।  लेकिन अब अदाकारा अभिनय की दुनिया में भी नाम कमाने के लिए कदम आगे बढ़ा चुकी हैं। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करके मानुषी ने ब्यूटी वर्ल्ड में अपना परचम लहराया था। वही अब मानुषी एक्शन किंग अक्षय कुमार के साथ ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज से फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। इस फिल्म में मानुषी राजकुमारी संयोगिता के रॉयल किरदार को निभा रही हैं।  लेकिन इस फिल्म से के मानुषी ब्यूटी वर्ल्ड की तरह ही बॉलीवुड के परछम लहरा पाएगी य अनहै एक बड़ा सवाल हैं।
1652440440 20180303065230 manushi chhillar miss universe 2017 ap embedक्या मानुषी बॉलीवुड में लहरा पाएगी परचम 
दरअसल मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद मानुषी अपनी पहली ही फिल्म में राजकुमारी की भूमिका में दिखेंगी। अब आप जरा सोचिए जब एक मिस वर्ल्ड महारानी की भूमिका में नजर आएगी तो उसकी खुबसुरती में और चार चाँद नहीं लग जाएंगे।  तो अब इसे किस्मत कहे या कुछ और यह तो नहीं पता, लेकिन राजकुमारी के लुक में मानुषी वाकई में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। और यही कारण हैं की  उनके पिक्चर रिलीज़ होने के पहले ही दर्शक  उनके लुक्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  
1652440368 prithviraj is the ultimate theatrical entertainer that needs to be watched in its full glory debutante manushi chhillar
मानुषी से पहले कई ब्यूटी वर्ल्ड की हसीनाओं ने बॉलीवुड में बनाई पहचान
वही ब्यूटी वर्ल्ड में शौहरत कमाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली मानुषी कोई पहली अदाकारा नहीं हैं बल्कि मानुषी से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा समेत कई हसीनाएं ब्यूटी वर्ल्ड से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। कईयों को इस राह पर खूब कामयाबी भी मिली हैं।  जिनमे प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राए का नाम भी शामिल हैं। 
1652440462 aishwarya rai bachchan (1)
प्रियंका और ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में खूब लहराया परचम 
1994 में मिस वर्ल्ड बनी ऐश्वर्या राय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐश्वर्या के नाम बॉलीवुड की कई हिट फिल्में हैं. इनमें देवदास, गुरु, हम दिल दे चुके सनम समेत कई फिल्में शामिल हैं।  वही ऐश्वर्या बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। जहां ऐश्वर्या ने हॉलीवुड की कई हिट फिल्मे दी हैं साथ ही विदेशो में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल की भी मेंबर हैं।
1652440588 936043 fotojet 2020 11 06t215625.430
वही बात कर ले प्रियंका चोपड़ा की तो प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे होनहार और महान शख्सियत कही जाती हैं। वह अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं।   बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, प्रियंका हर जगह अपना सिक्का जमा चुकी हैं। एक्टिंग, फैशन, बिजनेस हर चीज में प्रियंका अव्वल हैं. और ये कहना भी गलत नहीं होगा की वो अब तक की सबसे सक्सेसफुल मिस वर्ल्ड में से एक हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।