B'dy Spl: बिरयानी से लेकर गाजर के हलवे तक, Bipasha ने ऐसे मनाया अपना 39वां Birthday - Punjab Kesari
Girl in a jacket

B’dy Spl: बिरयानी से लेकर गाजर के हलवे तक, Bipasha ने ऐसे मनाया अपना 39वां Birthday

NULL

बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में लगभग सभी को अपनी दिलकश आदाओं से दीवाना बनाया है। बिपाशा भले ही आज एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर बहुत खुश हैं लेकिन पहले वह पूरी तरह से जॉन अब्राहम की होने को तैयार थीं। सिर्फ एक गलती के करण उनका रिश्ता खत्म हो गया।

bipashaएक वक्त था जब बिपाशा बसु अपने जॉन का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाती थीं। और जॉन अब्राहम भी अपनी बिपाशा का जन्मदिन एक अलग अंदाज से मनाते थे। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे के घर पर बर्थडे मनाया वहीं लेकिन एक बड़ी गलती की वजह से दोनों को एक दूसरे से अलग होना पड़ गया।

Bipashaआज बंगाली बाला बिपाशा बसु का जन्मदिन है। वो अपना 39वां जन्म‌दिन मना रही हैं। 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मी विपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की। बॉलीवुड में विपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की।

बिपाशा बसु कुछ ऐसे कर रही हैं अपने हसबैंड करण सिंह ग्रोवर को Miss करण सिंह ग्रोवर ने सेलिब्रेशन का वीडियो साझा कर, पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी है।

इस फिल्म में विपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में विपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। बावजूद इसके विपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिये विपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 2002 में विपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शकों को बेहद पसंद आयी साथ ही विपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।

And yes the birthday madness begins ?❤️?? #monkeyprincessbirthday ??

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म विपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में विपाशा ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में उनके अपोजिट जॉन अब्राहम थे। विपाशा और जॉन की जोड़ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

इस फिल्म की सफलता के बाद विपाशा और जॉन की जोड़ ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। वर्ष 2016 में विपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

bipasha with karan

 विपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

bipasha

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।