BBOTT 2 फेम Bebika Dhurve को मिला Pooja Bhatt का साथ, ऑफर हुआ Vikram Bhatt की धांसू फिल्म! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BBOTT 2 फेम Bebika Dhurve को मिला Pooja Bhatt का साथ, ऑफर हुआ Vikram Bhatt की धांसू फिल्म!

छोटे परदे का मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन भले ही खत्म हो चूका हैं।

छोटे परदे का मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन भले ही खत्म हो चूका हैं। लेकिन शो के कंटेस्टेंट शो खत्म होने के बाद भी जमकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। ऐसी में बिग बॉस ओटीटी के इस दूसरे सीजन में आई बेबीका धुर्वे तो आपको याद ही होगी। साथ ही बेबीका और पूजा भट्ट की दोस्ती भी आपके जहन में होगी हैं। दोनों शो में अधिकतर एक दूसरे के साथ ही नजर आती थी। इतना ही नहीं, बिग बॉस के बाद भी दोनों साथ में वेकेशन पर गईं, जिससे साफ है कि दोनों की दोस्ती लंबी है। ऐसे में अब बेबीका को एक बार पूजा भट्ट का साथ मिल गया हैं। 
1694755939 [image] 4652284
दअरसल हाल ही में बेबीका धुर्वे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया हैं। जिसमे एक्ट्रेस अपने फैंस को एक बड़ा हिंट देती हुई दिखाई दे रही हैं। बात दे की एक्ट्रेस के इस पोस्ट में वह पूजा भट्ट के चाचा और निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज में वह विक्रम भट्ट का हाथ देख रही हैं। इस दौरान वह सामने बैठे शख्स को कुछ बता भी रही हैं। हालांकि, उस व्यक्ति का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन लग रहा है कि सामने पूजा भट्ट ही बैठी हुई हैं। इन फोटोज के साथ बेबिका ने कैप्शन में लिखा, ‘आज का दिन ही शानदार था।

 
मुझे विक्रम भट्ट, महेश भट्ट और पूजा भट्ट की हथेली की रेखाएं देखने का मौका मिला।’ इन फोटोज के बीच पूजा भट्ट ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। ऐसे में माना ज रहा है कि पूजा भट्ट और विक्रम भट्ट की नई फिल्म में बेबिका धुर्वे को कास्ट किया गया है। वही अब एक्ट्रेस की ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस अब इस पर जमकर अपना रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 
1694756690 [image] 3114732
जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘मिल गयी मिल गयी मूवी में रोल मिल गयी बेबीका जी को’, वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘चलो आखिरकार मिल ही गयी मूवी कुछ तो काम आई मैम से दोस्ती’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया की- ‘जरूर फ्लॉप होने वाली हैं मूवी, बस पैसे की बर्बादी होगी और कुछ नहीं ‘ 
1694756705 1
1694756714 2
1694756720 3
1694756737 [image] 2606395
वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर बेबीका की मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे की बिग बॉस ओटीटी 2 में आने के बाद बेबिका धुर्वे की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है। अब लोग बेबिका को जानने लगे हैं। ऐसे में लोग बेबिका धुर्वे को बधाई देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।