Barun Sobti दूसरी बार बने पापा, इस बार वाइफ Pashmeen Manchanda ने बेटे को दिया जन्म - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Barun Sobti दूसरी बार बने पापा, इस बार वाइफ Pashmeen Manchanda ने बेटे को दिया जन्म

अब बरुन सोबती और उनकी वाइफ पश्मीन मनचंदा के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। दोनों को

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ फेम टीवी एक्टर बरुन सोबती के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर के चाहने वाले हमेशा ये जानने के लिए बेक़रार रहते हैं कि एक्टर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में क्या चल रहा है। ऐसे में बरुन की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट अब सामने आया है। या यूं कहें कि अब एक बड़ी खुशखबरी आई है। 
1682580094 283136694 416543880289645 8118329474671721828 n
दरअसल, अब बरुन सोबती और उनकी वाइफ पश्मीन मनचंदा के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। दोनों को अब एक बेटा हुआ है। वैसे, इससे पहले 2019 में दोनों को एक बेटी हुई थी। वहीं, अब दूसरे बेबी के आने से एक्टर की फैमिली कम्पलीट हो गई है।  
1682580100 278759493 1822828954593641 7328373580566020604 n
आपको बता दें, बरुण सोबती टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं और उनकी फैन फोल्लोविंग भी काफी ज़्यादा है। वो पिछले कुछ समय से टीवी से दूर ज़रूर है लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।
1682580107 273517231 1579930575719314 435623857405838036 n
ऐसे में जब ये खबर सामने आई कि एक्टर एक बार फिर पिता बन गए हैं तो उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयाँ देने लगे। वहीं, खुद एक्टर ने अपने दुबारा पिता बनने की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि वो एक बार फिर पिता बने हैं। 
1682580117 273265235 143559201490494 1285551337135875022 n
बता दें, बरुण सोबती ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के अलावा ‘दिल मिल गए’, ‘बात हमारी पक्की है’ जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘तनहाइयां’, ‘असुर’ जैसे शो में भी काम किया है। उनका काम और अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। इतना ही नहीं बरुण सोबती जल्द कई शो और सीरियल में नजर आने वाले है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।