बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने 'व्हाट झुमका' पर किया जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस की क्यूट अदाओं पर फिदा हुए फैंस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने ‘व्हाट झुमका’ पर किया जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस की क्यूट अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वैसे तो कई स्टारकास्ट को अपनी फिल्मों में काम करने का मौक़ा देते

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वैसे तो कई स्टारकास्ट को अपनी फिल्मों में काम करने का मौक़ा देते रहते हैं। इन्ही स्टार्स की लिस्ट में एक नाम हर्षाली मल्होत्रा का भी हैं। जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाया था। हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी बनकर अपनी क्यूटनेस और सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया था। ऐसे में अब हर्षाली ने एक बार फिर अपनी क्यूटनेस और अपनी सादगी भरे डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लिया हैं। 
1691056264 360199283 303617722047357 8822317463815112190 n
दअरसल एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने अपना एक डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में हर्षाली ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का गाना ‘व्हाट झुमका’ को रीक्रिएट किया है। वीडियो में हर्षाली रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने रणवीर और आलिया के हुक स्टेप को कॉपी किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ट्रेंड के साथ जा रहे हैं.. व्हाट झुमका?’ 
1691055224 320396309 1141334610103984 3089446304370148365 n
 बता दे की हर्षाली के इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। जिसपर फैंस जमकर अपना रिएक्शन देते और कमेंट करते भी दिख रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘जूनियर आलिया भट्ट’, वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘हर्षाली को देख कर मन हर्ष से प्रफुल्लित हो गया’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- ‘प्लीज हर्षाली आप अपने बालों को कभी कट मत कराना, माशाल्लाह ये बेहद खूबसूरत हैं, जब कभी आप एक्ट्रेस भी बन जाओगी तब आप वीक लगाकर अपनी हेरस्टाइल बना लेना लेकिन बालों को कट कभी मत करवाना।  
1691055303 312134786 677922523962781 3775484155579445586 n
1691055316 1
1691055325 2
1691055334 3
वही अब ऐस तरह का कमेंट कर यूजर्स लगातार एक्ट्रेस की क्यूटनेस और सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दे की हर्षाली मल्होत्रा ने 2015 में सलमान खान, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान में काम किया था। 
इस फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी मुस्लिम गूंगी लड़की की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया था। हर्षाली ने 2022 में भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार भी जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।