बादशाह ने 'बचपन का प्यार' गाने वाले बच्चे सहदेव के साथ फोटो की शेयर, बोले- 'बहुत जल्द आ रहा गाना' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बादशाह ने ‘बचपन का प्यार’ गाने वाले बच्चे सहदेव के साथ फोटो की शेयर, बोले- ‘बहुत जल्द आ रहा गाना’

फोटो में सहदेव का अंदाज काफी बदला हुआ दिख रहा है और वो काफी कूल दिख रहे हैं।

बेहद क्यूट अंदाज में ‘बचपन का प्यार’ गाने वाला बच्चा तो आपको याद है ना? यह बच्चा जल्द ही मशहूर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाला है। खबरें थी कि बादशाह ने  ‘बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ से मशहूर हुए सहदेव को मिलने के लिए बुलाया था।  इस गाने को दो साल पहले सहदेव दिरदो ने गाया था। सहदेव का गाना सुनने के बाद रैपर बादशाह ने वीडियो कॉल पर उस बच्चे को चंड़ीगढ़ आने का न्योता दे दिया। अब, बादशाह ने सहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। 


1627972124 badshah i dont work for stardom 001

फोटो में सहदेव का अंदाज काफी बदला हुआ दिख रहा है और वो काफी कूल दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए बादशाह ने कैप्शन में लिखा,’बचपन का प्यार, जल्द आ रहा है’। बादशाह के इस कैप्शन से तो यही समझ आ रहा है कि वो इस गाने को रिक्रिएट करके जल्द रिलीज करेंगे। 


 इस पोस्ट के बाद बादशाह के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या बात है’। वहीं रेपर के बाकी फैंस भी पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। दरअसल ‘बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ का वीडियो और इस पर वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभी तक आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारे भी इस गाने पर अपने रील्स शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो में सहदेव का मासूम अंदाज लोगों को खूब भाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।