सलमान खान की फिल्म नो एंट्री
पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी। फिल्म के कास्ट को लेकर खूब चर्चा
थी। खबरों की मानें तो नो एंट्री के सीक्वल में एकसाथ 9 एक्ट्रेस दिखाई देने वाली
थी। इसके साथ ही सलमान, अनिल और फरदीन ट्रिपल रोल में भी नजर आने वाले थे। लेकिन
अब खबरें आ रही हैं कि सलमान की इस फिल्म को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है। ताजा
खबरों के मुताबिक फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है।
सलमान खान के फैंस काफी
लंबे समय से उनकी फिल्म नो एंट्री के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। नो एंट्री को
दर्शकों से काफी प्यार मिला था। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर, फरदीन, ईशा
देओल, बिपाशा बासु, लारा दत्ता और सेलिना जेंटली भी अहम रोल में नजर आई थी। कुछ
दिन पहले फिल्म के सीक्वल के शुरु होने की खबर आई थी। ये खबर सुन फैंस खुशी से
पागल हो गए थे। लेकिन अब उनके लिए बुरी खबर है।
दरअसल में एक मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान फिल्म को लेकर बहुत सीरियस थे। वह इस फिल्म को किसी
भी हाल में बनना चाहते थे। उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आयी थी। लेकिन फिल्म
स्टूडियो के बंद होने की वजह से पहला पार्ट कानूनी पचड़े में फंस गया है। रिपोर्ट
के मुताबिक सलमान खान को लगा कि वो इस समस्या को आसानी से सुलझा लेंगे। लेकिन जब
मामले की गहराई से जांच की गई तो यह बहुत ही उलझा हुआ है।
रिपोर्ट में ये भी कहा गया
कि टीम ने प्लान बनाया था कि सभी को पैसे देकर इसके अधिकार हासिल कर लेंगे। लेकिन
जब पैसे देनेवालों की लिस्ट बनाई गई तो तय बजट से ज्यादा अमाउंट निकल कर सामने
आया। वहीं, फिल्म के फ्लोर पर जाने के बाद भी कई मामलों में उनके खिलाफ मुद्दा
उठाने की संभावना थी। जिसके चलते फिल्म को बंद करने का निर्णय किया गया।