रणबीर-आलिया के फैंस के लिए बुरी खबर, अप्रैल 2022 तक के लिए टली शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणबीर-आलिया के फैंस के लिए बुरी खबर, अप्रैल 2022 तक के लिए टली शादी

जी हां, रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी फिलहाल टल गई है। आइए जानते हैं अब कब होगी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लगातार सितारों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। आने वाले दो म​हीनें यानी नवंबर- दिसंबर फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। खबरों की मानें तो नवंबर- दिसंबर के महीने में बॉलवीवुड के दो लब बर्ल्ड्स यानी विक्की कौशल- कटरीना कैफऔर राजकुमार राव- पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर- आलिया भट्ट के फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
वहीं अगर आप भी इस जोड़े की शादी को लेकर उत्सुक हैं तो आपका दिल टूटने वाला है। जी हां, रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी फिलहाल टल गई है। आइए जानते हैं अब कब होगी रणबीर – आलिया की शादी।
1636436425 799177 ranbirkapoor aliabhatt marriage
विक्की कौशल- कटरीना कैफ की शादी के चर्चाओं के बीच एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चा होने लगी है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी टल गई है और अब दोनों अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधेंगे। दरअसल विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर रणबीर आलिया की तस्वीर के ऊपर विरल ने लिखा है- ‘शादी अप्रैल 2022 तक के लिए टल गई है।’ इसके साथ ही कैप्शन में विरल ने लिखा, ‘इस साल रणबीर- आलिया की शादी नहीं होगी, लेकिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।’
 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते ऐसा फैसला लिया है।’ याद दिला दें कि सोमवार को रणबीर कपूर क्लिनिक के बाहर जबकि आलिया भट्ट, एयरपोर्ट पर नजर आई थीं।
रणबीर कपूर – आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म दोनों लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं आलिया भट्ट एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ में सीता के लीड रोल नजर आएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।