बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान की मौत के बाद उनके बड़े बेटे बाबिल खान अक्सर खबरों में बने रहते है। उनके सोशल मीडिया पर फैंस और मीडिया का अटेंशन बना रहता है। बाबिल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पिता से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। वही अब बाबिल ने कुछ देर पहले एक पोस्ट किया है जो सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, न्यू-यॉर्क में अपनी स्टडी को बीच में ही छोड़ आए बाबिल ने फैसला लिया था कि वे अब वे अपनी स्टडी के बजाए फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की बारिकियों को सीखेंगे।

यही वजह है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप तक को मना कर दिया था। वही, इरफान के बेटे अब एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और उन्हें उनका पहला ब्रेक भी मिल गया है। खुद बाबिल ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी हैं। बाबिल फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखते हैं, “मैं YRF एंटरटेनमेंट के फर्स्ट ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। द रेलवे मैन, जो 1984 में भोपाल में हुए गैस ट्रैजेडी के दौरान अनसंग हीरोज पर आधारित है। जिन्होंने 37 साल पहले इस शहर पर मुसीबत आने पर हजारों लोगों की जान बचाई थी।”
आपको बता दे, बॉलीवुड का पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्मस डिजिटल की दुनिया में इस प्रोजेक्ट के साथ कदम रखने को तैयार है और अब वे ओटीटी पर धमाका करने वाले हैं। पहली ओटीटी सीरीज 1984 में हुई भोपाल गैस ट्रैजेडी पर बनी है और इसमें आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और इरफान खान के बेटे बाबिल जैसे कई टैलेंटेज एक्टर्स शामिल होंगे।
सीरीज का नाम है रेलवे मैन। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे भोपाल स्टेशन के रेलवे वर्कर्स ने 1984 में हुई ट्रैजेडी में कई लोगों की जान बचाई थी। रेलवे मैन को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं। शिव भी इस फिल्म के जरिए बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज को 10 करोड़ के बजट में बनाया गया है। मेकर्स चाहते हैं कि ये फिल्म ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचे इसलिए वे इसके लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।

पोस्टर की बात करें, तो पहले लुक में पोस्टर काफी डार्क और इंटेंस नजर आ रहा है। जिसमें ये चारों एक्टर्स मास्क लगाकर खड़ें नजर आ रहे हैं। बाबिल के इस पोस्ट के बाद से ही इरफान के फैंस के मेसेजेस से कमेंट्स भर चुके हैं। फैंस को बाबिल से काफी उम्मीद है, उन्हें लगता है कि इरफान की तरह ही बाबिल भी फिल्मों में अपनी अलग जगह बनाएंगे।


















