Mika Singh का वीजा Australia ने किया रद्द, क्रिमिनल पास्ट की वजह से सारे शोज भी हुए कैंसल! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mika Singh का वीजा Australia ने किया रद्द, क्रिमिनल पास्ट की वजह से सारे शोज भी हुए कैंसल!

मीका सिंह का वीजा आस्ट्रेलियाई इमीग्रेशन ने रद्द कर दिया है। इसकी उन्हें एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह अपने एनर्जेटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। मीका की आवाज़ इतनी दमदार है कि अगर कोई उनका एक गाना सुन ले तो वो गाना उस शख्स की जुबान पर चढ़ जाता है। शायद इसीलिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी अक्सर अपनी फिल्मों में मीका को बार-बार गाने का मौका देते हैं। दरअसल, मीका सिंह जो भी गाना देते हैं वो सुपरहिट ज़रूर होता है। लेकिन अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीका सिंह को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा है। 
1691660668 340195530 896583881414381 627890201973758228 n
दरअसल, अब सिंगर का वीजा ऑस्ट्रेलियाई इमीग्रेशन ने रद्द कर दिया है। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। साथ ही आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया का वीजा रद्द होने के बाद सिंगर मीका सिंह का भारी नुक्सान हुआ है। इसकी उन्हें एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है और उनके फैंस को भी इसका खामियाज़ा हुआ है। पहले ये जान लेते हैं कि मीका सिंह का वीजा आखिर रद्द क्यों किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, उनका वीजा रद्द होने के पीछे मीका सिंह का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। 
1691660680 355208929 769257771344147 457217215763924605 n
यानी अब उनके एक क्रिमिनल पास्ट की वजह से उनके आस्ट्रेलिया में दाखिल होने पर रोक लगा दी गई है। खबरें बताती हैं कि सिंगर मीका सिंह के इसी महीने में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलग-अलग कई शहरों में लाइव कन्सर्ट होने वाले थे। लेकिन अब उन सभी कंसर्ट्स को शो के ऑर्गनाइजर्स को रद्द करना पड़ा है। बता दें, 11 से 19 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इन लाइव कन्सर्ट के टिकट भी बिक चुके थे। साथ ही सारी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन अब उनके शोज कैंसिल होने की वजह से फैंस का दिल टूट गया है। 
1691660691 354756803 647788480722097 28513020161237084 n
एक तरफ मीका के फैंस मायूस हैं तो दूसरी तरफ ऑर्गनाइजर्स को अब भारी नुकसान होगा क्योंकि उन्हें अब सभी टिकट के पैसे रिफंड करने पड़ेंगे। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि शो की लगभग सभी टिकटें बिक चुकी थी और लाखों डॉलर इस कॉन्सर्ट को ऑर्गनाइज करने में लग चुके थे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ऑस्ट्रेलिया के सभी शो ऑर्गनाइजर्स मिलकर मीका सिंह को वीजा दिलवाने की पूरी कोशिश में लगे हुए थे। इन्होंने हर जुगाड़ लगाने की पूरी कोशिश की मगर फिर भी अधिकारियों और मंत्रियों ने कानूनी दायरे से बाहर कोई भी मदद करने से उन्हें साफ मना कर दिया।  
1691660700 357791872 1364482160947535 8827373231022327600 n
वहीं, शो कैंसल होने की वजह पहले सिंगर की खराब तबीयत बताई गई थी लेकिन असली वजह तो मीका सिंह का पुराना विवाद निकला। दरअसल, साल 2018 में 17 साल की एक ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ करने के आरोप में यूएई पुलिस ने मीका सिंह को डिटेन किया था। हालांकि ये मामला बाद में रफा-दफा कर दिया गया। लेकिन अब वीजा रद्द होने से सिंगर मुसीबत में घिर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।