बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शिफ्ट हुईं अथिया शेट्टी, शादी से पहले पिता सुनील शेट्टी ने पूरी की ये रस्म - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शिफ्ट हुईं अथिया शेट्टी, शादी से पहले पिता सुनील शेट्टी ने पूरी की ये रस्म

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आथिया शेट्टी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं।भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार प्लेयर

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आथिया शेट्टी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वही यह बात किसी से छिपी नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार प्लेयर के एल राहुल और अथिया एक-दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। वही फैंस जहां एक तरफ दोनों के शादी के तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।  इसी बीच दोनों के लिव-इन रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं। जिससे सुनने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। 
1661252919 295678133 762779808244340 6752590640752237081 n
दरअसल दोनों से जुड़ी अब एक नई खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे हैं। इस कपल ने मुंबई के बांद्रा के कार्टर रोड पर एक घर लिया है और अब यह दोनों अपने नए घर में बिना शादी किये ही एक साथ रहने लगे हैं। वही इस समय केएल राहुल जिम्बाब्वे के साथ क्रिकेट मैच में व्यस्त हैं। वहीं खबरें हैं कि अथिया को इस नए घर में शिफ्ट हुए एक हफ्ता हो चुका है और वह फिल्हाल केएल राहुल के आने से पहले घर को सजा रही हैं। 
1661252932 108138559 910953356046310 4527345737467446534 n
वही आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अथिया के पिता एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने जुलाई में इस घर की गृह प्रवेश पूजा भी की थी। वही आथिया और केएल राहुल का प्यार अब किसी से छुपा नहीं हैं।  कई सेलिब्रिटीज अपने रिश्तों को पब्लिक में लेन से डरते हैं।  लेकिन आथिया और राहुल ने अपने प्यार को जग जाहिर कर दिया हैं। 
1661252962 201194897 310212344084579 2013573670323022190 n
वही दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया जाता हैं। यहां तक की कई बार आथिया केएल राहुल का मैच देखने के लिए स्टैडियम में भी पहुंच जाती हैं। 
1661252994 275585010 964424464204832 4702180862296540302 n
ऐसे में अब हर किसी को उस पल का इंतजार है, जब अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी रचाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।