क्लब वीडियो वायरल होने पर Athiya Shetty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्लब वीडियो वायरल होने पर Athiya Shetty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं…

बॉलीवुड के लवबर्ड्स कहे जाने वाले आथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी

बॉलीवुड के लवबर्ड्स कहे जाने वाले आथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वेकेशन पर निकले रहते हैं। ऐसी में एक बार फिर कपल अपनी छुट्टियां मनाने के लिए लंदन पहुंच गया हैं। लेकिन इसी बिच अब ये कपल एक मुसीबत में फसता हुआ भी दिख रहा हैं। जहा कहबर आ रही थी की एक्ट्रेस और उनके पति केएल राहुल को लंदन के एक स्ट्रिप क्लब में देखा गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो भी वायरल हुआ था। ऐसे में अब खुद आथिया इस पर अपनी चुप्पी तोड़ती हुई नजर आई हैं। 
1685257156 201194897 310212344084579 2013573670323022190 n
शनिवार रात केएल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा लिखा, ‘मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं और प्रतिक्रिया नहीं देती, लेकिन कभी-कभी खुद के लिए खड़ा होना भी जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक रेगुलर जगह गए थे, जैसा कि कोई भी करता है। चीजों को संदर्भ से बाहर करना बंद करें, और पहले अपने तथ्यों की जांच करें। शांति और प्यार।’
1685257180 349062768 612675294129745 4951322913346676401 n
1685257194 349276539 1324240591769778 2652051196251248209 n
बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल इन दिनों लंदन में हैं। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लंदन से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कुछ हफ्ते पहले क्रिकेटर की सर्जरी हुई थी, जिसकी वजह से वह IPL से बाहर हो गए थे। सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट भी दिया कि वह फिलहाल रिकवर कर रहे हैं।

इस बीच अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे केएल राहुल और अथिया क्लब में मस्ती करते नजर आ रहे है। वीडियो में देख सकते क्रिकेटर को म्यूजिक के लिए थिरकते हुए देखा जा सकता है। लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोलिंग शुरू कर दी। इस कपल  इस साल 23 जनवरी को शादी की थी। 
1685257297 326585929 910704309928650 6466235540845177299 n
कई सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। कपल ने सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में शादी की थी। बता दे की कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए भी नजर आए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।