अथिया शेट्टी और के एल राहुल 3 महीन मे कर लेंगे शादी?, एक्ट्रेस ने अब खुद अपनी शादी पर तोड़ी चुप्पी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अथिया शेट्टी और के एल राहुल 3 महीन मे कर लेंगे शादी?, एक्ट्रेस ने अब खुद अपनी शादी पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अक्सर के एल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर छाई रहती

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अक्सर के एल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर छाई रहती है। दोनों लम्बे समय से डेटिंग कर रहे है। अक्सर ये दोनों साथ मे स्पॉट होते है। वही सोशल मीडिया पर भी साथ मे इनकी तस्वीरें वायरल होते रहती है। भले ही अबतक अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने अपने रिश्ते को पब्लिकली नाम नहीं दिया है लेकिन उनके फैंस के लिए ये हिंट्स ही काफी है ये समझने के लिए कि ये दोनों एक- दूसरे के प्यार मे कैद है। 
1657695409 93360629 520572368827596 1626709529438873934 n
वही कपल की शादी को लेकर भी आये दिन खबरे आती रहती है। कभी इनकी शादी की डेट डिक्लेअर कर दी जाती है, तो कभी वेडिंग वेन्यू ! हालांकि बाद मे सभी खबरे महज़ झूठी रूमर्स निकलती है। एक बार फिर कपल की शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। बीते दिनों से सामने आ रही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही क्रिकेटर के एल राहुल के साथ शादी करने वाली है। 
1657695396 athiya shetty 2
वहीं, अब एक्ट्रेस ने हाल ही में चल रही अपनी शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, बीते कई दिनों से सामने आ रही खबरों के मुताबिक के एल राहुल और अथिया अगले तीन महीने में शादी करने की तैयारी में हैं। ऐसे में अब इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मै उम्मीद करती हूं कि मुझे उस शादी मै इन्वाइट किया जायेगा जो 3 महीने में होने वाली है।’
1657695511 athiya
वहीं शादी की इन अफवाहों पर अथिया शेट्टी के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी रियेक्ट किया है। शादी की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर एक्टर ने कहा कि “नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है।” 
1657695380 suniel shetty athiya kl rahul 1626408920786 1626408928556
इससे पहले मई में, अथिया के भाई अहान शेट्टी ने शादी की अफवाह के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि ‘जहां तक शादी का सवाल है, कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं है तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।