बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कुछ देर पहली अपने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज़ दी है। दरअसल, उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है। आपको बता दे, 46 साल की उम्र में प्रीति जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम का भी खुलासा कर दिया है। प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

प्रीति ने पोस्ट में लिखा, ‘मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है। हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार।’
बता दें कि प्रीति ने साल 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड से शादी की थी। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं, साथ ही बच्चों की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। प्रीति की गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से प्रीति फिल्मों से थोड़ी दूर हैं।

मॉडलिंग और ऐड फिल्म करने के बाद प्रीति ने मणिरत्नम की ‘दिल से’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उनका करियर निकल पड़ा। प्रीति फिलहाल अमेरिका में रहती हैं, उनके पति जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। लेकिन आईपीएल के सीजन में वह भारत में ही रहती हैं।


















