आर्यन खान की जेल में पहली सुबह, शाहरुख खान के बेटे की ऑर्थर रोड जेल में ऐसी होगी दिनचर्या

आर्यन खान के वकील ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की अपील की थीl हालांकि

मुंबई के क्रूज़ पर हो रही पार्टी में ड्रग्स के आरोपों में पकड़े गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब एनसीबी की कस्टडी से निकलकर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पहुंच चुके हैं। इसके चलते अब उन्हें मुंबई के आर्थर रोड जेल में रहना होगाl उनके अलावा सात अन्य आरोपियों को भी जेल में रहना होगा। किसी भी जानी-मानी हस्ती के जेल जाने पर एक सवाल हर जगह उठता है। कि क्या इनके साथ भी आम कैदियों जैसा बर्ताव होगा?
1633755201 aryan khan in ncb custody 1633565304371 1633565304554 202110260587
जेल में आर्यन खान का आज पहला दिन था और यहां उनके साथ कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं हुआ और अन्य कैदियों के साथ ही उन्हें भी सुबह 6 बजे जगा दिया गया। जेल में सूरज उगता है सुबह छह बजे। इसी समय पर आर्यन और साथी आरोपियों को भी उठना होगा। सुबह हुई तो ब्रेकफास्ट आएगा। करीब सात बजे के आसपास।  वैसा ही जैसा बाकी कैदियों के लिए आता है। यानी शीर पोहा। जस्ट टू ऐड, कैदी बाहर से भी खाना मंगवा सकते हैं। लेकिन उसके लिए चाहिए होती है कोर्ट की स्पेशल परमिशन। जो अभी आर्यन और बाकी आरोपियों के पास नहीं है। इसलिए परमिशन मिलने तक उन्हें जेल का ही खाना खाना पड़ेगा। जेल में खाने की व्यवस्था थोड़ी जल्दी रहती है। यानी दोपहर का खाना सुबह। और रात का शाम को। 
1633755295 canva photo editor 17
लंच और डिनर, दोनों के मेनू में भी ज्यादा फर्क नहीं रहता। चपाती, सब्ज़ी, दाल और चावल। ये फिक्स रहता है।  चाहे लंच हो या डिनर। लंच करीब 11 बजे दिया जाता है। वहीं, रात का खाना शाम छह बजे। हालांकि, कुछ कैदी रात आठ बजे भी अपना खाना खाते हैं। बाकी कैदियों की तरह उन्हें भी अपनी प्लेट साथ रखनी होगी। कुछ यूं बीतेगा जेल में आर्यन का एक दिन। बाकी उनके केस से जुड़ा जो भी अपडेट आएगा, हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।
1633755228 aryan khand pri 1038581 1633682365
आर्थर रोड वही जेल है जहां संजय दत्त को भी रखा गया था। 2008 मुंबई ब्लास्ट के आतंकवादी अजमल कसाब को भी कुछ दिनों के लिए आर्थर रोड जेल में रखा गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।