आर्यन खान की रिहाई से फिर झूम उठा बॉलीवुड, बहन सुहाना ने खास अंदाज में लुटाया प्यार

पिछले कुछ दिनों से जेल में अपने दिन काट रहे आर्यन खान को जमानत मिल गई है। आर्यन

पिछले कुछ दिनों से जेल में अपने दिन काट रहे आर्यन खान को जमानत मिल गई है। आर्यन को 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था, करीब 25 दिन जेल में बिताने के बाद अब शाहरुख के बेटे की जमानत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 28 अक्टूबर को फैसला दिया। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने उन्हें जमानत दिलवाने के लिए कई दलीलें दी थीं। अब आर्यन खान को बेल मिलने के बाद शाहरुख खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वे मन्नत के बाहर आतिशबाजी करते और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
1635487614 1
खुशी से झूम उठा बॉलीवुड
कई दिनों के लंबे इंतज़ार के बाद आर्यन खान को रिहाई मिलने के बाद से बॉलीवुड में खुशी की लहर छाई हुई है। वैसे शाहरुख और उनके परिवार के लिए तो यह राहत की बात है ही, साथ ही उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के करीबियों के बीच भी खुशी का माहौल है। ऐसे में फैंस के साथ ही  बॉलीवुड स्टार्स अपनी खुशी जता रहे हैं और पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
1635487534 untitled 1
इस बीच आर्यन की बहन सुहाना खान भी काफी ज्यादा खुश हैं। ऐसे में भाई के जेल से रिहा होने के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी अलग स्टाइल में जश्न मनाया है। सुहाना ने भाई आर्यन और पिता के साथ बचपन की फोटो के कोलाज को शेयर किया। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘आई लव यू।’

वहीं सुहाना के अलावा मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और बेटी शनाया कपूर ने आर्यन को लेकर पोस्ट शेयर किए और खुशी जताई बता दें, मलाइका अरोड़ा शाहरुख और गौरी से मिलने के लिए 28 अक्टूबर की रात मन्नत भी पहुंची।
1.शनाया कपूर
1635487220 249224551 1074672793072654 8122073470555721556 n
2. मलाइका अरोड़ा
1635487259 249256632 699350584356756 3367525268063457525 n
3.करण जौहर
1635487318 250023807 546170799747260 4910207120999610822 n
इस मामले में हुई आर्यन की गिरफ्तारी 
आर्यन खान को 2 अक्टूबर को NCB ने पकड़ा था। आर्यन पर आरोप है कि वे मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज की ड्रग पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे। हालांकि पार्टी में जाने से पहले ही उन्हें टर्मिनल पर एनसीबी ने पकड़ लिया था। आर्यन के पास कोई ड्रग नहीं मिला था, फिर भी एनसीबी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।