माधुरी दीक्षित स्टारर मजा मा की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पैपराजी से बचते दिखे आर्यन और सुहाना खान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माधुरी दीक्षित स्टारर मजा मा की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पैपराजी से बचते दिखे आर्यन और सुहाना खान

फिल्म मजा मा की स्पेशल स्क्रीनिंग में आर्यन खान और सुहाना खान शामिल हुए. इस दौरान सुहाना क्रॉप

बॉलीवुड एक्ट्रेस
माधुरी दीक्षित की अपकमिंग फिल्म मजा मा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म
के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
वहीं काफी वक्त बाद इस फिल्म में माधुरी एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं।
इसी बीच मजा मा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें शाहरुख खान के बेटे और बेटी
दोनों शामिल हुए। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Maja Ma: Famous diva Madhuri Dixit to star in 1st amazon

वैसे बहुत कम ही ऐसे
मौके होते है जहां किंग खान के बेटा और बेटी एक साथ नजर आए। आर्यन और सुहाना को
आईपीएल नीलामी और मैच के दौरान साथ स्पॉट किया गया था। वहीं दोनों भाई-बहन अब मजा
मा की स्पेशल स्क्रीनिंग पर साथ नजर आए है। एक पैपराजी अकाउंट से सुहाना और आर्यन
का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

Aryan, Suhana, Kaviya At IPL Auction - Rediff Cricket

वीडियो में देखा जा
सकता है कि जैसे ही सुहाना और आर्यन स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचते है वैसे ही
पैपराजी उन्हें अपने कैमरों में कैद करने लगते है। वीडियो में पहले आर्यन आते है
उन्हें देखकर पैपराजी भाई-भाई चिल्लाने लगते है तभी उनके पीछे से उनकी बहन सुहाना
भी आती है उन्हें देखकर भी सब शोर मचाने लगते हैं। लेकिन दोनों भाई-बहन बिना
पैपराजी को पोज दिए सीधे अंदर चले जाते हैं।

उनके लुक की बात
करें तो आर्यन खान
व्हाइट स्वेटशर्ट
और कार्गो पैंट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं सुहाना ने ब्लैक क्रॉप टॉप और शॉर्ट
जैकेट को जींस के साथ कैरी किया था। दोनों के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपने
रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा –
आर्यन हैंडसम है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये हमेशा इतने गुस्से में क्यों दिखता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, सुहाना खान का किलर लुक।

1664865343 17a5e1fb 4805 4522 abb4 7a086a3958fc

1664865349 99206c26 ba1f 4901 b6d2 59cce19a5d36

1664865357 c0cf748f 5867 464c 908b e13cd77686a1

बता दें कि फिल्म मजा मा में माधुरी दीक्षित के अलावा गजराज राव, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, ऋत्विक भौमिक और मल्हार ठाकर अहम रोल में है। यह फिल्म 6 अक्टूबर को अमेजॉन
प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं
,
स्पेशल स्क्रीनिंग में सुहाना
खान और आर्यन खान के अलावा रजित कपूर
, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह और निनाद कामत, करण जौहर, मनीष पॉल, नरगिस फाखरी, शरवरी वाघ जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।