देशभर में बीते दिन सभी लोगों ने बड़े धूम-धाम से ईद का त्यौहार मनाया गया। बॉलीवुड गलियारों में भी ईद का जश्न देखने को मिला। हर साल ईद पर बॉलीवुड स्टार्स अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं जिसमें सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान का नाम भी शामिल है। हर साल की तरह इस साल भी अर्पिता और आयुष शर्मा ने घर पर ईद की पार्टी रखी थी जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की।
बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की कई नामी हस्तियां भाईजान की लाडली बहन के घर पर रखी ईद पार्टी में शामिल हुए थे। मगर अर्पिता की ईद पार्टी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी और बेटी जीवा ने खूब लाइमलाइट बटोरी। मिसेज धोनी और उनकी लाडली बेटी जीवा के कई वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में साक्षी ने अपनी सादगी भरे अवतार से लोगों का दिल जीत लिया। पार्टी में साक्षी और जीवा दोनों के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। अर्पिता खान की पार्टी में क्रिकेटर की वाइफ क्रीम कलर का लहंगा पहनकर पहुंची थीं। ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ साक्षी ने अपने लुक को कंप्लीट किया था।
साक्षी की तरह बेटी जीवा भी मैचिंग क्यूट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। पार्टी में जीवा को देखकर हर कोई हैरान रह गया। साक्षी और जीवा की वायरल वीडियो में दोनों पार्टी में एंट्री करते हुए नजर आ रही है, इस दौरान साक्षी मीडिया को इग्नोर करते हुए बिना फोटो क्लिक कराए सीधा पार्टी में जाती दिख रही हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
जहां ज्यादातर लोग साक्षी की सिंपल लुक की तारीफ कर रहे है और उनकी सादगी भरे अंदाज से इंप्रेस होते दिख रहे हैं। इस वीडियो में नेटिजन्स जीवा और साक्षी की सिंपलीसिटी को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, जीवा को देखने के बाद हर किसी की जुबान पर एक ही बात है, वो ये कि आखिर जीवा इतनी बड़ी कब हो गई? एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘सो सिंपल और क्यूट।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘इतना सिंपल है और फिर भी कितना खूबसूरत है।’तीसरे ने लिखा, ‘जीवा बिटियां कितनी बड़ी हो गई ना।’