अचानक खराब हुई Armaan Malik के बेटे जैद की तबीयत, यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को दी ये जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अचानक खराब हुई Armaan Malik के बेटे जैद की तबीयत, यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को दी ये जानकारी

अरमान ने कृतिका से पूछा क्या उन्होंने कुछ ठंडा खाया है? जिसकी वजह से जैद की तबीयत ख़राब

फेमस युट्यूबर, अरमान मलिक के सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैंस देखने को मिलते हैं। बता दें एक्टर के 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है, वही यूट्यूब पर एक्टर लोगों को एंटरटेन करते नजर आते है। अपनी दो पत्नियों, पायल और कृतिका और एक बेटे, चिरायु मलिक के साथ अरमान खुशी से रह रहे है।
1682150191 342053134 765648975217207 6847907770965406535 n
पायल प्रेगनेंट हैं, और कुछ समय पहले, YouTuber ने अपनी दूसरी पत्नी के बच्चे की जन्म की अनाउंसमेंट करके अपने फैंस को चौंका दिया था। वही अब अरमान मालिक की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अरमान मालिक  ने जहा बीते दिनों पहले अपने बच्चे का नाम और उसका फेस फैंस के सामने दिखाया था वही अब उन्होंने एक बार फिर जैद को लेकर ख़ास अपडेट दिया है 

अरमान मालिक ने इस व्लॉग के जरिये फैंस को बताया कि कृतिका के बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उनके बेटे को  कफ और बुखार हो गया है, वही पायल जैद की हेल्थ अपडेट देते हुए कहती है कि की छाती जाम हो रही है, उसे फीवर जैसा भी लग रहा है डॉक्टर ने बोला है कि उसे हॉस्पिटल ले आओ”
1682150201 342032561 594756326018989 6836493567276141889 n
अरमान ने कृतिका से पूछा क्या उन्होंने कुछ ठंडा खाया है? जिसकी वजह से जैद की तबीयत ख़राब हुई, इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं खाया है, मौसम की वजह से उसे शायद सर्दी हो गई है।  वही वो डॉक्टर से भी उसकी हेल्थ अपडेट लेते नजर आए जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें टे पर अच्छे से नजर बनाए रखने की बात कही।
1682150213 342230482 740210211223257 8192901181194066148 n
बता दे पायल मालिक भी जल्द जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है साथ ही पायल अरमान की पहली पत्नी है। वही उनकी पहली पत्नी का एक बेटा है जिसका नाम  चिरायु है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।