जल्द Malaika Arora को दुल्हनिया बनाएंगे Arjun Kapoor, एफिल टावर के सामने रचाएंगे सगाई ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जल्द Malaika Arora को दुल्हनिया बनाएंगे Arjun Kapoor, एफिल टावर के सामने रचाएंगे सगाई !

बॉलीवुड की फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में कम नजर आती

बॉलीवुड की फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस आए दिन अपने फिटनेस गोल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि मलाइका अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लम्बे समय से ये खबर सामने आ रही थी की मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब इन दोनों कपल को लेकर एक और सनसनी खबर सामने आ रही हैं। जिसे सुनने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे। 
1676961237 316052311 1159742027967866 2632573434074921523 n
दरअसल अब उड़ती-उड़ती खबर यह सामने आ रही है की मलाइका और अर्जुन जल्द ही सगाई करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बी-टाउन का यह हॉट कपल अगले हफ्ते सगाई करने वाला है। इस बात की जानकार ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने एक ट्वीट के जरिए दी। 
1676961252 capture 1
1676961260 fpapsnwagaea wi
उमैर संधू ने ट्विटर पर लिखा, “बॉलीवुड से बड़ी ब्रेकिंग सामने आई है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में इंगेजमेंट करने वाले हैं।” उमैर संधू के इस ट्वीट के बाद फैंस में खलबली मच गई है और लोग मलाइका-अर्जुन को खूब ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं।

इसी के साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी चंद घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फोटो में बी-टाउन का यह हॉट कपल काफी दिलकश लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, “आपकी मुस्कान और हंसी बेहद ही संक्रामक है।”
1676961319 290607559 543453697426573 8251975802516643338 n
बता दे की अब सगाई की खबर सामने आते ही दोनों ही स्टार्स के फैन के बीच खलबली मच गयी हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर मलाइका या अर्जुन की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया हैं। बता दे की दोनों ही कपल एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। 
1676961335 310696621 100897986126674 5911902251229919287 n
साल 2019 में दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर का ये दोनों दो से एक होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।