रणवीर सिंह, शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाते है लेकिन अर्जुन कपूर को ज्यादातर कैजुअल स्टाइल में देखा जाता है। अर्जुन अपने लुक्स में ज्यादा बदलाव नहीं करते पर आपको बता दें अर्जुन कपूर भी फैशन के मामले कम नहीं है।
डबल देखो थ्योरी के साथ अर्जुन अपने फैशन एक्सपेरिमेंट करते है जो देखने में कुछ और लगता है पर असल में कुछ और ही होता है। हम ऐसा क्यों कह रहे है, ये जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे।
हाल ही में अर्जुन कपूर एक इवेंट में बेसिक ऑउटफिट पहने स्पॉट किये गए। इस दौरान अर्जुन कपूर ने जो स्नीकर्स पहने थे वो देखने में काफी पुराने लग रहे थे। जी हां, अर्जुन कपूर को इवेंट के दौरान पुराने और मैले जूतें पहने हुए उनके फैंस को काफी अटपटा लग सकता है पर सच्चाई कुछ और है।
अर्जुन कपूर ऐसे पहले सितारे नहीं है जिन्हे पुराने और मैले जूते पहने हुए देखा गया है, बीते दिनों विक्की कौशल को भी इसी तरह के जूतों में देखा गया था। आपको बता दें ये मैले से दिखने वाले जूते भी फैशन स्टाइल है। ये जूतें Saint Laurent ब्रांड के है।
ये स्नीकर्स एक गोल एड़ी के साथ स्पॉटेड चमड़े में डिज़ाइन किए गए हैं। रबर के सोल को पुराने इफ़ेक्ट के साथ बनाया गया है। ये एक स्मार्ट कदम है क्योंकि आप इसे आफ करने के बारे में नहीं सोचेंगे क्योंकि यह इस जोड़ी की सुंदरता है।
इसके अलावा, ये स्नीकर्स एड़ी पर एक सुनहरे सितारे के साथ ढीले लाल लेस और वेल्क्रो क्लोज़र के साथ आते हैं। इन स्नीकर्स की कीमत भारत में लगभग 54,338 रुपये हैं। जी हां रह गए न हैरान, तो कैसा लगा आपको अर्जुन कपूर का डबल देखों फैशन स्टाइल !