मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते पर अर्जुन कपूर ने कही ये बात- एक्ट्रेस के पास्ट की रिस्पेक्ट करता हूं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते पर अर्जुन कपूर ने कही ये बात- एक्ट्रेस के पास्ट की रिस्पेक्ट करता हूं

अर्जुन कपूर ने खुलकर अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात की है। अर्जुन ने दोनों

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को ट्रोल भी किया जाता है लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत निजी रखा है। अर्जुन और मलाइका दोनों अपने रिलेशन को लेकर तो स्पष्ट हैं पर मीडिया में इस बारे में कम ही बात करते हैं। अब अर्जुन कपूर ने खुलकर अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात की है। अर्जुन ने दोनों के बीच उम्र के अंतर पर भी अपना पक्ष रखा।
1621671884 gr
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि वो काफी प्रोग्रेसिव विचारधारा के हैं जहां वो एक बड़ी उम्र की महिला के साथ रिश्ते में हैं, जिसकी पिछली शादी से एक बच्चा है। अर्जुन कहते हैं कि वो अपने पार्टनर का सम्मान कहते हैं और कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है।  
 यूट्यूब चैनल फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि ‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। वहां एक बीता हुआ कल है… और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।‘

अर्जुन कहते हैं कि ‘मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक बाउंड्री रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा तय करती होगी।‘  बता दें कि साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।