Malaika Arora से दूर जाने के बाद Kusha Kapila संग बढ़ी Arjun Kapoor की नजदीकियां, यूट्यूबर ने ऐसे किया रिएक्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Malaika Arora से दूर जाने के बाद Kusha Kapila संग बढ़ी Arjun Kapoor की नजदीकियां, यूट्यूबर ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री हैं जहां कब किसके अफेयर और ब्रेकअप की खबरें वायरल हो जाए यह कोई

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री हैं जहां कब किसके अफेयर और ब्रेकअप की खबरें वायरल हो जाए यह कोई नहीं जानता हैं। ऐसे में इस वक़्त एक और कपल के रिश्तें में खटास आने की बात तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की ये कपल कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। बता दे की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आए दिन आती रहती हैं। हालांकि दोनों ही इस पर रिएक्ट करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे अब इस एंगल में एक नाम और जुड़ गया हैं। बता दे की ये नाम कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला का हैं। 
1692954581 [image] 9471746
दरअसल कुशा कपिला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने फैंस को अपने लाइफ से जुडी पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में कुशा एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गयी हैं। कुशा पिछले कुछ समय से पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुशा ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके तलाक के बारे में सभी को बताया था। ऐसे में अब कुशा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा हैं। 
1692954619 [image] 7333606
वही अब अर्जुन कपूर को डेट करने की खबर पर खुद कुशा कपिला ने अपना रिएक्शन दिया हैं। जहां कुशा कपिला ने लिखा- रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सब। उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है। 
1692954654 fotojet 1
बता दे की अर्जुन कपूर और कुशा कपिला के बीच नजदीकियों की बात तब शुरू हुई थी करण जौहर की पार्टी में कुशा और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा गया था। हालांकि इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा मौजूद नहीं थी। ऐसे में इस पार्टी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। 
1692954688 [image] 1985059
जिसमें पार्टी में मौजूद सभी लोग जब फोटोज क्लिक करा रहे थे। तभी उस वक़्त अर्जुन कुशा को निहारते दिखे थे। जिसके बाद से लोग ये कयास लगाना शुरू कर दिए थे की दोनों के बीच कुछ तो चल रहा हैं। हालांकि इन खबरों पर अब तक अर्जुन या मलाइका का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।