बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन से पूरे बॉलीवुड अभी तक सदमें में है। उनके परिवार के लिए यह समय सबसे मुश्किल भरा रहा। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत ने उनके पति बोनी कपूर को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। इस मुश्किल समय में बोनी कपूर के बेटे अर्जुन ने उनका पूरा साथ दिया है।
अर्जुन ने अपने पिता की सहायता करते हुए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने के लिए दुबई गए और वहां पर सारी प्रक्रिया को खत्म किया। मुंबई आने के बाद भी वह श्रीदेवी के अंतिम संस्कार तक बोनी कपूर और अपनी बहनों के साथ नजर आए।
इस पूर घटना पर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पूरी स्थिति के परिपेक्ष में एक पोस्ट किया है। हालांकि इसका श्रीदेवी के निधन से कोई संबंध है या नहीं, ऐसा उन्होंने कुछ नहीं लिखा।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘आप बहादुर हैं क्योंकि जिंदगी ने आपको हार मानने के कई मौके दिए, लेकिन फिर भी आप इन परिस्थितियों से लड़े और उबरते रहे, खुद को संभाला और आगे बढ़ते रहें।’ ऐसा लग रहा है अपनी इन पंक्तियों से अर्जुन अपने पिता और श्रीदेवी की बेटियों का जिक्र न करते हुए भी उन्हें इस मुश्किल घड़ी में उन्हें सांत्वना दी है।
बता दें, श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। उनकी मौत का कारण दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था। जिसके बाद 27 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा और 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया। 4 मार्च को रामेश्वर में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित की गईं।
इस दौरान उनके साथ उनकी दोनों बेटियां मौजूद थीं। वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो भले ही पहले अर्जुन और उनके पिता के बीच के संबंध अच्छे नहीं थे लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद वह हर जगह अपने पिता के साथ खड़े रहे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार