मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के लिए बनाया स्पेशल केक,क्वारंटीन में भी बड़ी दोनों की नजदकियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के लिए बनाया स्पेशल केक,क्वारंटीन में भी बड़ी दोनों की नजदकियां

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस वजह से आम जनता

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस वजह से आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों के अंदर कैद हैं। ऐसे में जब सभी घर पर समय बीता रहे हैं तो इस दौरान कई सेलेब्स घर के कामों में भी बिजी दिख रहे हैं। 
1586863489 87531039 139889107334696 5218239057104644193 n
जी हां क्योंकि ज्यादातर बॉलीवुड हास्तियां इन दिनों अपना कुकिंग में हाथ अजमाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की फोटो शेयर की है,जिसे देख कर यह कहा जा सकता है कि ये केक उनकी लेडीलव मलाइका ने स्पेशल उनके लिए बनाया है। 
1586863735 malaika arora arjun kapoor
दरअसल ये अंदाजा इस वजह से लगाया जा रहा है क्योंकि इन समय मलाइका घर के अंदर कैद होकर अपनी छुपी हुई एक अन्य कला यानी कुकिंग का जमकर प्रदर्शन करने में लगी हुई हैं। तभी तो आए दिन अभिनेत्री के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं,जिसमें वो अलग-अलग तरह की डिश बनाते हुए दिख रही हैं,जिस वजह से उनके फैंस को सिर्फ यही लग रहा है कि ये केक अभिनेत्री ने अर्जुन के लिए बनाया है। 
1586863878 untitled 8
बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चॉकलेट केक की तस्वीर शेयर की है। केक की तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘Her’ इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। अब एक्टर की यह    इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
1586863704 untitled 7
हालांकि अपनी स्टोरी में अर्जुन ने मलाइका का नाम का जिक्र तो नहीं किया है,लेकिन जितने प्यार के साथ उन्होंने इस स्टोरी का कैप्शन लिखा है उससे साफ झलक रहा है कि हो ना हो एक्टर मलाइका की और ही इशारा कर रहे हैं।
1586863540 79034898 489406978663317 1046324455971850394 n
 बात अगर अर्जुन और मलाइका के रिलेशनशिप की करी जाए तो अभी केवल कयास लगाए जाते हैं कि यह स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंए क्योंकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की बात को साफ नहीं किया है। 
1586863597 90721290 1028705890848350 3731606892995649830 n
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों घर में रह कर तरह-तरह के पकवान बना रही हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री बेसन के लड्डू बनाए थे और बाद में उन्होंने केरल की फेमस डिश पनियारम भी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।