बॉलीवुड अर्जुन कपूर
ने कुछ महीनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर के पास 4BHK फ्लैट खरीदा था। मगर अब
अचानक एक्टर ने उस फ्लैट को बैच दिया है। अर्जुन ने उस फ्लैट
को करीब 13 महीने पहले ही खरीदा था। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि एक्टर ने
अपने घर को घाटे में बेचा है। जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए है। इनता
ही नहीं लोग तो उनके कम कीमत पर घर बेचने का कुछ अलग ही मतलब निकाल रहे है।
बता दें कि अर्जुन
कपूर ने एक साल पहले इस अपार्टमेंट को 20 करोड़ की कीमत पर खरीदा और अब उसे उन्होंने 16 करोड़
में बेच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का ये अपार्टमेंट 4364 स्क्वेयर फीट में है। अर्जुन का यह घर
सी-फेसिंग था, जहां से वर्ली
सी-लिंक का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता था। इसमें स्पा से लेकर लाइब्रेरी,
पूल और मिनी गोल्फ कोर्स जैसी कई लग्जरी फैसिलिटी
मौजूद है।
अपने इस आलीशान अपार्टमेंट को एक्टर ने 4 करोड़ के घाटे से बेचा है। फ्लैट के
सेल डॉक्युमेंट की रजिस्ट्री 19 मई को हुई थी। इन डॉक्युमेंट्स को अर्जुन कपूर की
बहन अंशुला कपूर ने साइन किया था। फिलहाल अर्जुन जुहू स्थित रहेजा ऑर्किड में रहते
हैं, जबकि मलाइका 81 औरियेट बिल्डिंग
में रहती हैं। इसी बिल्डिंग में उनके अलावा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और टीवी
एक्टर करण कुंद्रा का भी घर है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन
रिटर्न्स के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में उनके अलावा तारा सुतारिया, दिशा
पाटनी और जॉन अब्राहम नजर आने वाले है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित एक विलेन
रिटर्न्स 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता के पास कुत्ते और द लेडी
किलर जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में है। द लेडी किलर में अर्जुन के साथ भूमि
पेडनेकर लीड रोल में है।