बॉलीवुड जगत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। जहां पिछले दिनों करीना कपूर और अमृता अरोड़ा इस वायरस को मात देकर स्वस्थ हुई हैं तो वहीं अब इंडस्ट्री का दूसरा कपूर परिवार कोविड -19 की चपेट में आया है। खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बूलानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इन चारों लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब ये सभी लोग होम क्वारंटीन में हैं।
मालूम हो अर्जुन कपूर को साल भर में दूसरी बार कोरोना वायरस हुआ है। हाल ही में एक्टर को मलाइका अरोड़ा संग करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। ऐसे में अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।
इन सभी लोगों का हुआ टेस्ट…
इस बीच अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा। इससे पहले मलाइका के बाद ही अर्जुन कोविड पॉजिटिव हुए थे। बता दें, प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं जान्हवी और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
गौरतलब है, पिछले दिनों जब करीना कपूर और अमृता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, तब रिया कपूर ने भी अपना टेस्ट कराया था हालांकि तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। ऐसे में हाल ही में ये सभी लोग करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। करीना तो ठीक होने के एक दिन बाद ही अपने बच्चों के साथ क्रिसमस पार्टी करती दिखाई दी थीं।
बता दें, रणवीर शौरी भी एक दिन पहले खुलासा किया था कि गोवा में छुट्टी से घर लौटने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनके अलावा एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
आज है अंशुला कपूर का बर्थडे…
बता दें, आज अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का बर्थडे है और इस बेहद स्पेशल मौके पर अर्जुन ने बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है। इस दौरान अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी बहन अंशुला के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।वहीं भाई-बहन के मस्ती भरे इस डांस वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।