मलाइका अरोड़ा ने पहली बार खुद अर्जुन कपूर के साथ कुछ तो खास होने का दिया ऐसा संकेत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मलाइका अरोड़ा ने पहली बार खुद अर्जुन कपूर के साथ कुछ तो खास होने का दिया ऐसा संकेत

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में है। कुछ दिनों पहले दोनों को इटली के मिलान एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। हाल ही सुनने में आया था कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अभी तक दोनों ने इस पर खुद कुछ भी नहीं बोला था।

Screenshot 4

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की…

वहीं अब अर्जुन कपूर ने अपनी हैलोवीन लुक वाली फोटो जब इंस्टाग्राम पर शेयर करी तो मलाइका ने उस पर एक दम से रिएक्ट कर दिया। बता दें कि मलाइका ने फायर यानि आग का इमोजी शेयर करते हुए इशारा किया कि अर्जुन कपूर ने तो इस लुक से आग लगा दी है।

https://www.instagram.com/p/Bpmmy4dAJ18/?utm_source=ig_embed

भले ही मलाइका अरोड़ा अभी तक भी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन पर खुलकर नहीं बोलती हो लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच नजदीकियां और फिर फोटो पर रिएक्शन तो यही संकेत दे रहा है कि इनके बीच कुछ तो है।

Screenshot 3 1

malaika comment 2

जब करण जौहर ने मलाइका से पूछा यह सवाल तो …

कुछ दिनों पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मलाइका अरोड़ा से उनके बर्थडे ट्रिप के बारे में पूछ रहे हैं। मलाइका से जब करन ने पूछा कि उनका ट्रिप कैसा रहा तो मलाइका कहती हैं कि ये खुशियों से भरा था।

https://www.instagram.com/p/BpTnQ9Wl4wp/?utm_source=ig_embed

लेकिन जैसे ही करन ने उनसे पूछा कि वे ट्रिप पर किसके साथ गई थीं और वहां क्या किया तो मलाइका झेंप गईं और उन्होंने टॉपिक ही बदल दिया।

ajrun kapoor malaika arora

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले इंडियाज गॉट टैलेंट में एक साथ खूब डांस किया था। दरअसल अर्जुन कपूर वहां अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए गए थे। वहीं दोनों ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाएं।

AM6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।