रिलेशनशिप कबूलने के बाद अर्जुन और मलाइका कुछ इस तरफ बिता रहे है न्यूयॉर्क में छुट्टियां , तस्वीरें वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रिलेशनशिप कबूलने के बाद अर्जुन और मलाइका कुछ इस तरफ बिता रहे है न्यूयॉर्क में छुट्टियां , तस्वीरें वायरल

अब कुछ तस्वीरें सामने आयी है जिसमे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिताते नजर

हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपना 33 वां जन्मदिन मनाया और इस जश्न को मनाने के लिए वो मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क गए हुए है। इस जन्मदिन के मौके पर अर्जुन कपूर को उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने खास तोहफा मिला और मलाइका ने अर्जुन के साथ रिलेशनशिप की बात सार्वजानिक रूप से कबूल कर ली। 
1561705586 65672163 1912171022287189 7811130129290024783 n
अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने उनके साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और बेहद प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। ये पहली ऐसी तस्वीर है जो मलाइका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है और अजुन कपूर के साथ उनका हाथ थामे वो दिखाई दे रही है। 
1561705598 2
अब कुछ तस्वीरें सामने आयी है जिसमे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। तस्वीरों में मलाइका नियॉन कलर की बेहद हॉट ड्रेस में नजर आ रही है वहीँ अर्जुन कपूर लाल रंग की टी शर्ट और जीन्स में नजर आ रहे है। 
1561705607 64512744 144412066619307 20921118714327408 n
तस्वीरों में दोनों के साथ जय कपूर का बेटा जहान कपूर भी नजर आ रहे है जो इस ट्रिप पर अर्जुन और मलाइका के साथ गए है। हालांकि कुछ फैंस ने इन तस्वीरें के जरिये अर्जुन और मलाइका को ट्रोल करने की भी कोशिश की पर उससे इन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता। 
1561705618 64441458 316241259256414 6218802394072377168 n
अर्जुन कपूर को मलाइका के साथ रिलेशनशिप में होने की वजह से काफी समय से ट्रोल किया जाता रहा है पर उन्होंने हाल ही में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था , ” में उन लोगों के बारे में कोई बात नहीं करना चाहता जो उनके लिए कोई महत्व नहीं रखते।

1561705631 64663207 1040450552827954 2411398203074915247 n

  
आपको बता दें इससे पहले भी मलाइका और अर्जुन कपूर छुट्टियां मानाने मालदीव गए थे पर उस दौरान उनकी कोई तस्वीर साथ में शेयर नहीं हुई थी पर एयरपोर्ट पर आते जाते ददोनों एक साथ स्पॉट किये गए थे। 
1561705638 1
हालाँकि दोनों के अलग अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट की थी जिससे यही कयास लगाए गए थे की दोनों के साथ मालदीव गए थे। वही उम्र की बात की जाये तो अर्जुन कपूर और मलाइका की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। अर्जुन कपूर अब 33 साल के हो गए है वहीँ मलाइका अरोड़ा की उम्र 45 साल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।