रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर की याद में किया ट्वीट, तो मिला ये धमाकेदार रिप्लाई ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर की याद में किया ट्वीट, तो मिला ये धमाकेदार रिप्लाई !

रणवीर सिंह के ट्वीट पर अर्जुन कपूर ने ट्वीट के रिप्लाई में लिखा : हम जरूर साथ दिखेंगे

बॉलीवुड में कईऐसे सितारे है जो अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते है और इन्ही स्टार्स में से एक है रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जो बेहद करीबी दोस्त है। जी हाँ बॉलीवुड में इनकी पक्की दोस्ती के खूब चर्चे है और खुद भी साबित कर चुके है की इनकी दोस्ती बेहद ख़ास है।

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर

फिल्म गुंडे में दोनों सितारों ने एक साथ अभिनय किया था ओरे इस फिल्म से ही इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग बेहद मजबूत होती चली गयी। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सिम्बा के प्रमोशन में लगे है और इसी बीच एक दिलचस्प वाक्या हुआ।

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर

इन दिनों रणवीर सिंह फिल्म सिम्बा को पप्रमोट करने के लिए ट्विटर पर एक चैट सेशन हॉट कर रहे है जिसका नाम है हैशटैग #AskSimmba और इस सेशन में फैंस सिम्बा यानी रणवीर सिंह से कोई भी सवाल कर सकते है या बात कर सकते है।

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर

इस सेशन में एक फीमेल फैन ने रणवीर से बड़ा ही दिलचस्प सवाल किया कि रणवीर और अर्जुन कपूर दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते कब दिखाई देंगे और साथ ही इस फैन ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड का वीडियो भी शेयर किया।

इस फीमेल फैन ने इस पोस्ट पर कैप्शन भी दिया ” When are you coming back with Arjun Kapoor? We miss Ranjun ❤️” . ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए लिखा , ” अर्जुन के पास उनके दोस्त के लिए वक्त ही नहीं है।

साथ ही रणवीर सिंह ने बताया की अर्जुन इन दिनों फिल्म पानीपत में बिजी है। इस ट्वीट पर अर्जुन कपूर ने बेहद धमाकेदार रिप्लाई किया। अर्जुन कपूर ने ट्वीट के रिप्लाई में लिखा : हम जरूर साथ दिखेंगे , बाबा ने बाबा के साथ दोस्ती की है , अय्याशी नहीं !

अर्जुन कपूर का ये डायलॉग फिल्म बाजीराव में रणवीर के डायलॉग से मिलता जुलता है। इस रणवीर का जबरदस्त डायलॉग था, ” बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं। ‘ अब देखना होगा फैंस की दोनों को साथ देखने की इच्छा कब तक पूरी हो पाती है।

अपनी ‘मौत के बाद’ इन सेलिब्रिटीज ने कमाई इतनी शोहरत जो जिन्दा रहते नहीं थी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।