Mahakaal के दर्शन को पत्नी संग पहुंचे Arijit Singh, भस्म आरती में हुए शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mahakaal के दर्शन को पत्नी संग पहुंचे Arijit Singh, भस्म आरती में हुए शामिल

भस्म आरती में शामिल हुए अरिजीत सिंह, पत्नी भी साथ

गायक अरिजीत सिंह अपनी पत्नी कोयल रॉय के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। अरिजीत सिंह नारंगी कुर्ते में और उनकी पत्नी लाल साड़ी में नजर आईं। पूजा के बाद पुजारी ने उन्हें लाल पटका भेंट किया।

अरिजीत सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट के बाद पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में ध्यान लगाया और चांदी द्वार से दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद पुजारी ने उन्हें प्रसाद स्वरूप लाल पटका दिया।रिजीत सिंह शनिवार को लाइव कॉन्सर्ट के लिए इंदौर पहुंचे थे। लाइव कॉन्सर्ट के बाद वह रविवार की सुबह लगभग चार बजे पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां वह भक्ति में लीन नजर आए। अरिजीत सिंह नारंगी रंग के कुर्ते में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी।

आकाश पुजारी ने पूजन संपन्न कराया। दोनों माथे पर महाकाल का अष्टगंध लगाए दिखे। सामने आए वीडियो में अरिजीत नंदी हॉल में हाथ जोड़कर ध्यान लगाए बैठे नजर आए। चांदी द्वार से दर्शन-पूजन कर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के पश्चात पुजारी ने गायक और उनकी पत्नी को लाल रंग का पटका प्रसाद स्वरूप भेंट किया।

mp news 1280 720 2025 04 20t104655.464

महाकाल के दर्शन को उज्जैन पहुंचने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी हो चुकी है। शनिवार को अनुपमा सीरियल से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री रूपाली गांगुली महाकालेश्वर के शरण में पहुंचीं। यहां पर उन्होंने अपने बेटे के साथ बाबा का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सुव्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा की कृपा से उन्हें अनुपमा का प्रोजेक्ट मिला।

महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती लोकप्रिय है और इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु उज्जैन आते हैं।

whatsapp image 2025 04 20 at 63121 am1745112046

भस्म आरती का काफी पौराणिक महत्व है। आरती में श्मशान से लाई गई चिता के भस्म से भगवान शिव का श्रृंगार किया जाता है। चिता भस्म के अलावा इसमें गोहरी, पीपल, पलाश, शमी और बेल के लकड़ियों की राख को भी मिलाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भस्म आरती के दौरान महिलाएं सिर पर घूंघट या ओढ़नी डाल लेती हैं। मान्यता है कि उस वक्त महाकालेश्वर निराकार स्वरूप में होते हैं, इसलिए महिलाओं को आरती में शामिल न होने और न ही देखने की अनुमति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।