Salman Khan के अलावा इन बॉलीवुड स्टार्स के पास भी है बुलेट प्रफू और बॉम्ब प्रूफ कार, देखिए लिस्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Salman Khan के अलावा इन बॉलीवुड स्टार्स के पास भी है बुलेट प्रफू और बॉम्ब प्रूफ कार, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा पर बहुत खर्चा करते हैं। आज आपको बॉलीवुड के उन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में
एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा खत मिला था। जिसके बाद अभिनेता अपनी सुरक्षा को
ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं। सलमान खान ने बीते दिनों गन लाइसेंस के लिए
अप्लाई किया था और उन्होंने मिल भी गई है। वहीं उन्होंने अपनी कार को भी अपग्रेड
कर बुलेटप्रूफ कर लिया है।

1659529799 283316595 152775090646995 2587670249798272747 n

बताते चले की फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के अलावा भी कई
ऐसे स्टार्स है जो पहले से ही बुलेटप्रूफ कारों में सफर करते हैं। दबंग खान से
पहले कई सितारे अपनी कारों को बुलेटप्रूफ बना चुके हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड
में कितने स्टार्स के पास बुलेटप्रूफ कार है।

आमिर खान

तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं Aamir Khan? करीबी ने बताया सच - Aamir Khan  third wedding rumours are fake source reveals tmov - AajTak

सलमान खान के अलावा उन्हीं के करीबी दोस्त बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट
आमिर खान ने भी बुलेट प्रूफ और बॉम्ब प्रूफ कार
Mercedes Benz S600 Guard कार खरीदी है। आमिर खान को कई अंडरवर्ल्ड से
जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए ये
कदम उठाया है।

शाहरुख खान

karan johar reveals why shah rukh khan not appear on koffee with karan 7  bud | Koffee with Karan 7: इस वजह से करण जौहर के शो में शामिल नहीं होंगे  शाहरुख

सलमान खान, आमिर खान के
अलावा बॉलीवुड के तीसरे खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। शाहरुख खान अपनी
सुरक्षा का बहुत ख्याल रखते है। महंगे बॉडीगार्ड के साथ-साथ शाहरुख ने
Mercedes-Benz
S600 Guard  खरीदी है। जो कि बॉम्ब प्रूफ और बुलेट प्रूफ कार है। इस
गाड़ी की कीमत
10 करोड़ रुपए है।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra shares adorable picture of daughter Malti on Father's Day -  Tamil News - IndiaGlitz.com

बॉलीवुड के तीनों खानों के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी बुलेटप्रूफ कार
की मालकिन हैं। देसी गर्ल ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुलेटप्रूफ
Rolls
Royce Phantom कार खरीदी है। बॉलीवुड की
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। खास बात ये है कि
प्रियंका ये गाड़ी खरीदने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

अजय देवगन

Ajay Devgn on Tobacco : तंबाकू एड के विवाद पर अजय देवगन का पलटवार, बोले-  अगर ये चीजें इतनी खराब हैं, तो इन्हें बेचा नहीं जाना चाहिए... | TV9  Bharatvarsh

बॉलीवुड एक्टर अजय देगवन भी अपनी सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखते हैं। अभिनेता
की सुरक्षा हमेशा ही काफी तगड़ी देखने को मिलती है। इसके लिए उन्होंने तमाम इंतजाम
भी कर रखे हैं। अपनी सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अजय देवगन बुलेटप्रूफ कार से ही
चलते हैं।

ऋतिक रोशन

रितिक रोशन के बारे में 25 रोचक जानकारियां | Interesting Trivia about Hrithik  Roshan

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहलाए जाते हैं। एक्टर ने भी अपनी और अपने
परिवार की सुरक्षा के लिए
Mercedes-Benz-V-Class खरीदी है। ये गाड़ी बॉम्ब प्रूफ है। जिस पर बम धमाके का कोई
असर नहीं होता है।  ऋतिक हर जगह अपनी इसी कार से जाना ज्यादा पसंद करते हैं।

कंगना रनौत

Kangana Ranaut flop films: बैक टू बैक 4 फ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल,  बॉलीवुड की क्वीन नहीं रहीं कंगना? - Bollywood News AajTak

हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते विवादों में रहने वाली अदाकारा कंगना रनौत
भी अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस ने बुलेटप्रूफ कार
BMW 7
Series Guard खरीदी है। जिसकी कीमत 2.17
करोड़ रुपए के आस-पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।