अनुष्का ने की जंक फूड से तौबा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुष्का ने की जंक फूड से तौबा

NULL

युवाओं का एक वर्ग ऐसा भी है, जो सितारों के बॉडी सीक्रेट्स को जानना चाहता है। उसे फॉलो करना चाहता है ताकि खुद उसका व्यक्तित्व भी अलग नजर आए। देखा जाए तो बॉलीवुड के कई स्टार्स फिटनेस फ्रिक माने जाते हैं, लेकिन यहां हम अनुष्का शर्मा का डेली डाइट प्लान बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में विराट कोहली से शादी की है। अनुष्का अपने दिन की शुरुआत 2 अंडे (सिर्फ व्हाइट पार्ट) और एक ग्लास फू्रट जूस से करती हैं। मिडिल स्नैैक में वह चीज टोस्ट, नींबू पानी या नारियल पानी लेती हैं। उनके लंच में दाल, 2 रोटी, सलाद और सब्जी शामिल रहती है। शाम को सीजनल फू्रट्स, प्रोटीन और सोने से पहले 1 गिलास दूध लेती हैं।

अनुष्का जंक फूड खाना बिल्कुल अवॉइड करती हैं। वे मानती हैं कि जंक फूड खाने से बॉडी में काफी प्रॉब्लम होता है। इसकी वजह से स्किन काफी खराब होती है। यही नहीं इससे लुक्स डल और ओवरवेट भी होते हैं। वह दिन में 2 बार योगा करती हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शूट के बाद। बकौल अनुष्का योगा न सिर्फ मेरे दिमाग को साफ रखता है, बल्कि बॉडी को भी स्वस्थ बनाता है। अनुष्का हर दिन 30 मिनिट डांस करती हैं। इसके अलावा वे रोजाना जिम भी करती हैं। भले ही वे शूट के लिए देश से बाहर ही क्यों न हों, वे वर्कआउट कभी स्किप नहीं करती हैं। अनुष्का जिम के साथ जॉगिंग भी करती हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।