अनुष्का शर्मा ने प्रियंका-निक के पेरेंट्स बनने पर दी बधाई, साथ ही मम्मी पापा को दे डाली ये खास सलाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुष्का शर्मा ने प्रियंका-निक के पेरेंट्स बनने पर दी बधाई, साथ ही मम्मी पापा को दे डाली ये खास सलाह

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को पिछले दिनों सेरोगेसी से मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। ऐसे

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को पिछले दिनों सेरोगेसी से मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस  को बधाई देने का सिलसिला जारी है। वैसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के माता-पिता बनने की इस गुडन्यूज ने बॉलीवुड समेत हॉलीवुड सेलेब्स को भी बेहद खुश किया है। वहीं हाल ही में  प्रियंका और निक की इस नई जर्नी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कपल को ढेरों बधाई दी है।
1643273661 4
अनुष्का ने प्रियंका को दी मॉम बनने की शुभकामनाएं
 अनुष्का शर्मा ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका और निक को उनके पहले बेबी के लिए बधाई देते हुए लिखा-  रातों की नींद खराब होने, अतुलनीय प्यार और खुशियों के लिए तैयार हो जाओ। अपनी पोस्ट में अनुष्का ने प्रियंका की बेटी के लिए ढेर सारा प्यार भी भेजा। वैसे अनुष्का शर्मा बतौर मां उनका एक्सपीरियंस बयां करती है। बता दें, अनुष्का शर्मा पिछले साल मां बनी थीं। इस साल जनवरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका एक साल की हो गई है।
1643273466 272745328 395695422329929 2221503804227849881 n.webp
गौरतलब है, पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिये अपने मां बनने की जानकारी सभी को दी थी।एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटी ने जन्म लिया है।  प्रियंका ने अपनी पोस्ट में बच्चे का जेंडर रिवील नहीं किया था। लेकिन उनकी कजिन मीरा चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की बेटी होने की जानकारी दी थी।
1643273754 5
इसके अलावा प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्राइवेसी की अपील की थी। वहीं अब बीते दिनों से  एक्ट्रेस ने कोई भी पोस्ट नहीं किया है। अटकलें हैं कि प्रियंका और निक ने अपने बच्चे के स्वागत के लिए महीनों तक अपने घर को रेनोवेट कराया था। ताकि उनका घर ज्यादा से ज्यादा फैमिली फ्रेंडली लगे। वहीं दूसरी और खबर ये भी है कि प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर हुआ है। इसलिए उसे हेल्दी होने तक अस्पताल में ही रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।