बारिश में सड़क किनारे फोन पर बात करते नजर आईं अनुष्का शर्मा, फोटो देख सिंगर नीति मोहन ने कह दी ये बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बारिश में सड़क किनारे फोन पर बात करते नजर आईं अनुष्का शर्मा, फोटो देख सिंगर नीति मोहन ने कह दी ये बात

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस से एक बीटीएस फोटो शेयर की है। इस

अनुष्का शर्मा इन
दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म भारतीय
महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म अनुष्का पहली बार क्रिकेटर
की भूमिका निभाती दिखने वाली हैं। अनुष्का लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट फैंस के
साथ साझा कर रही हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

1662551821 275731068 1130501061038851 8089497630339649423 n

वहीं एक बार फिर उन्होंने फिल्म से एक बीटीएस फोटो सोशल
मीडिया पर शेयर की है जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज भी बढ़
गया है। 
अनुष्का शर्मा ने
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बीटीएस फोटो शेयर की है।
जिसमें अनुष्का शर्मा, झूलन के जीवन के एक पल को फिर से दोहराती दिख रही हैं। इससे पहले भी कई बीटीएस फोटो और वीडियो अनुष्का फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं।

फोटो में अनुष्का शर्मा बारिश के दौरान सड़क किनारे एक फोन बूथ पर खड़े होकर बात करती नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन
में एक्ट्रेस ने लिखा
,” एक कहानी से एक क्षण जिसे बताया जाना
चाहिए!” अनुष्का की पोस्ट को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं फैंस फोटो पर  लगातार अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। सिंगर नीति मोहन ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।

1662552027 1

1662552035 2

1662552041 03af12dc 8788 4166 8870 04386ce7a881

अनुष्का की इस पोस्ट पर उनके फैंस और चाहने वाले लगातार दिल वाले इमोजी शेयर
कर रहे हैं। फोटो में अनुष्का एक दम अलग अदांज में दिख रही है, झूलन के लुक को
पूरी तरह से एक्ट्रेस ने कॉपी करने की कोशिश की है।
फिल्म में अपने रोल को बखूबी निभाने के लिए एक्ट्रेस ने खेल के मैदान पर
गेदबाजी की मजकर ट्रेनिंग ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।

1662551900 301126775 135913079144852 3632958385179608288 n

खास बात ये है कि इस
फिल्म से अनुष्का काफी समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले
अभिनेत्री फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थी। हालांकि
जीरो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद
नहीं आई। उसके बाद से ही अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर थी, मगर सोशल मीडिया के
जरिए अपने फैंस से जुड़ी थीं।

1662551871 297001417 430392859050206 3745136268650688412 n

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा लगातार अपनी और अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली की तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ मस्ती करते हुुुए वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करते हैं जिस पर फैंस जमकर अपना प्यार भी लुटाते हैं। मगर अभी तक अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी वामिका का फेस दुुनिया से छुपाकर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।