चकदा एक्सप्रेस से लीक हुई अनुष्का शर्मा की फोटो, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल,कहा-कोई ऐसे झूलन नहीं बन जाता है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चकदा एक्सप्रेस से लीक हुई अनुष्का शर्मा की फोटो, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल,कहा-कोई ऐसे झूलन नहीं बन जाता है

बॉलीवुड की बबली और बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली अनुष्का शर्मा लम्बे समय से परदे से दुरी बनाई

बॉलीवुड की बबली और बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली अनुष्का शर्मा लम्बे समय से परदे से दुरी बनाई हुई हैं। लेकिन एक्ट्रेस अब जल्द ही अपने एक दमदार रोल में दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के लिए अनुष्का काफी ज्यादा मेहनत करती हुई भी दिख रही हैं। 
1666337543 271069688 225953172926263 6419049261881843676 n
लेकिन इन सब के बीच अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा हैं। दरअसल फिल्म की सेट से अनुष्का की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। जिसे देखने के बाद अब यूजर्स उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। लीक हुई तस्वीर में अनुष्का क्रिकेट के ग्राउंड में खड़ी नजर आ रही हैं। वही इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें क्रिकेटर झूलन गोस्वामी से कंपेयर कर रहे हैं।
Anushka Sharma: আন্দুল রাজবাড়িতে হাজির অনুষ্কা শর্মা - TV9 Bangla News
अनुष्का इस फोटो में व्हाइट शर्ट और रेड स्कर्ट में हाथ में बैट पकड़े नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म में अनुष्का शॉर्ट हेयर में नजर आने वाली हैं। अब अनुष्का का ये लुक देखने के बाद ट्रोलर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बल्ला उठा लेने से कोई झूलन नहीं बन जाता है।और इस तरह की ढेरो अपशब्द वाले कमेंट किये जा रहे हैं। 
1666337621 274586302 1119131318907686 7780393566009865821 n
दरअसल अनुष्का की ये फिल्म झूलन की बायोपिक फिल्म है।जो इंडियन क्रिकेट टीम की पूर्व फीमेल कैप्टन रह चुकी हैं। और अनुष्का इस फिल्म में झूलन गोस्वामी का ही रोल प्ले कर रही हैं। यह फिल्म 2 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। वही आखिरी बार अनुष्का परदे बार 2018 में ही नजर आई थी।
 जहां अनुष्का ने फिल्म ‘जीरो’ में अपना एक अहम किरदार निभाई थी। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी साथ नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।