अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर किया खुलासा, कही ये बात... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर किया खुलासा, कही ये बात…

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा साल 2017 में शादी के

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा साल 2017 में शादी के बंधन में बंधी थी। बता दें कि अनुष्का ने शादी के बाद कुछ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा दिखाई दीं थीं।
1564471620 shahrukh anushka
फिल्म जीरो के बाद अनुष्का ने कोई नई फिल्म ना ही साइन करी और ना ही मीडिया में ऐसी कोई खबर सामने आई है। हालांकि पिछले एक साल से अनुष्का शर्मा छुट्टियों पर चल रही हैं। कई बार अनुष्का को विराट के साथ समय बीताते हुए देखा जाता रहा है।
1564471750 virat anushka
इतना ही नहीं अनुष्का को पिछले दिनों एक क्लीनिक के बाहर देखा गया था जिसके बाद से यह खबरें चर्चा में आ गई कि अनुष्का शर्मा शायद प्रेग्नेंट हैं। इन सारी बाताें पर चुप्पी तोड़ते हुए अनुष्का शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। 
1564472082 anushka virat 1
अनुष्का शर्मा ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि इस बारे में किसी को भी उन्हें सफाई देने की जरूरत नहीं है कि वह प्रेग्नेंट हैं या नहीं। 

प्रेग्नेंसी की खबरों पर अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी 

अनुष्का शर्मा ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, एक एक्ट्रेस जब शादी कर लेती है तो अगला सवाल लोगों का यही होता है कि क्या वह प्रेग्नेंट है या नहीं? अगर वह किसी को डेट करती है तो लोग यह सवाल पूछते हैं कि वह शादी कर रहीं है या नहीं? ये बहुत ही बुरा होता है। 
1564471906 anushka virat
सैलिब्रिटी को इतनी छूट आपको देनी चाहिए कि वह अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जी सके। हर मामले में कूदने की क्या जरूरत होती है। ऐसी चीजें आप करते ही क्यों हैं जिसके बाद सैलिब्रिटी को जबरदस्ती किसी भी बाद के लिए सफाई देनी पड़े। क्या मुझे कुुछ सफाई देने की जरूरत है? नहीं। 
1564471629 anushka sharma
अनुष्का ने आगे कहा, जब एक्ट्रेस शादी करती है तब भी कई बातें उसके बाद में शुरु हो जाती हैं। अगर किसी अभिनेत्री ने ढीले कपड़े पहने हुए हैं तो यह लगता है कि वह प्रेग्नेंट है लेकिन ढीले कपड़ों का ट्रेंड चला रहा हो वह लोगों को दिखाई नहीं देता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।