Ranveer Singh संग डेटिंग की खबरों को Anushka Sharma ने ठहरा दिया था झूठा, बोली- 'हमारा रिश्ता चल नहीं पाएगा' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ranveer Singh संग डेटिंग की खबरों को Anushka Sharma ने ठहरा दिया था झूठा, बोली- ‘हमारा रिश्ता चल नहीं पाएगा’

बॉलीवुड के कुछ जोड़े ऐसे भी जो दर्शकों के पसंद से बन जाते हैं। ऐसे ही एक जोड़े

बॉलीवुड के कुछ जोड़े ऐसे भी जो दर्शकों के पसंद से बन जाते हैं। ऐसे ही एक जोड़े की बात हम आज के इस स्टोरी में करने जा रहे हैं। दरअसल ये जोड़ी किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के दो होनहार कलाकार अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की हैं। दरअसल रणवीर सिंह ने अपना बॉलीवुड डेब्यू अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म  ‘बैंड बाजा बारात’ से किया था। जिसके बाद से दोनों के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए थे। जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ की सब खत्म हो गया। 
1688639273 329612324 1377389819674923 4643388511500419123 n
दरअसल रणवीर सिंह ने अपने करियर के शुरूआती कुछ फिल्में अनुष्का शर्मा के साथ ही किया था। जिनमें ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। जिसके बाद ही इनकी जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन फैंस दोनों ही जगह काफी ज्यादा पसंद करने लगे थे। लेकिन अपने एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने इस अफवाहों से साफ़ इंकार कर दिया था। 
1688639284 321671655 542187014464127 3402058588147143857 n
रणवीर और अनुष्का के रिलेशनशिप के चर्चे भले ही बॉलीवुड के गलियारे में हो रहे थे, लेकिन सिमी ग्रेवाल के शो में अनुष्का ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था- ”हमारा रिश्ता बदलता रहता है। मैं असल में उन्हें मार भी सकती हूं। मैं उनका सिर अलग कर सकती हूं और वह मेरा। हमारा जिंदगी देखने का नजरिया बहुत अलग है। वह बहुत प्रेक्टिकल इंसान हैं।  
Bollywood - Hollywood Actress: Anushka Sharma, Ranveer Singh at Loot store  at Goregaon - Pics
मैं ऐसी नहीं हूं। मैं उन्हें पसंद करती हूं। वह आकर्षक हैं, लेकिन मेरे साथ रिश्ते में रहने वाले शख्स को मुझे शांत रखना होगा। नहीं तो हमारा रिश्ता चल नहीं पाएगा। हम दोनों में बहुत पैशन है, लेकिन अभी मैं रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं हूं.” वही सिमी ग्रेवाल ने अनुष्का से जब पूछा कि उनके लिए शादी कितनी जरूरी है? तो इस पर अनुष्का ने कहा- ”बहुत जरूरी है। मैं शादी करना चाहती हूं। मैं बच्चे भी चाहती हूं। शायद जब मैं शादी करूंगी तो काम नहीं करूंगी.”
1688639325 when ranveer didnt like a fan flirting with anushka1200 61ed185a697c5
हालांकि अब दोनों ही स्टार्स अपनी-अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं। रणवीर सिंह बॉलीवुड की डीवा दीपिका पादुकोण के साथ व्याह रचाकर जहां हैप्पिली मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे है तो वही अनुष्का शर्मा भी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर के अपनी लाइफ में बहुत खुश नजर आ रही हैं। बता दे की विराट और अनुष्का की एक बेटी भी हैं। जिसका चेहरा कपल ने अभी तक रिवील नहीं किया हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।