अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर भावुक हुई अनुष्का शर्मा, इमोशनल पोस्ट शेयर कर जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर भावुक हुई अनुष्का शर्मा, इमोशनल पोस्ट शेयर कर जताया दुख

अनुष्का शर्मा इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर है पर सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती

अनुष्का शर्मा इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर है पर सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है।  हाल ही में में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। ये पोस्ट उन्होंने अपने दिवंगत मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू के लिए लिखा है, जिनका हाल ही में निधन हो गया। 
1575710989 71964393 558281111401064 311968306985413889 n
अनुष्का ने अपने इमोशनल पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और अनुष्का इस दुखद घटना पर बेहद दुखी है। अपने पोस्ट के साथ अनुष्का ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमे वो अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ हंसी मजाक करती नजर आ रही है। 
1575710998 73497415 2456204207926064 3015316069042555689 n
फैंस भी अनुष्का के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस को सांत्वना के साथ कमेंट कर रहे है। अनुष्का ने अपने पोस्ट में दुख को बयान करते हुए लिखा , ‘ सुब्बू बेहद साधारण, विनम्र और दयालु थे।  में उन्हें प्यार से उस्ताद बुलाती थी। वह मेरे लिए देश के सबसे प्यारे और आदरणीय आर्टिस्ट रहेंगे। मुझे खूबसूरत दिखाने में हमेशा उनकी स्किल बहुत काम आयी। उनके टैलेंट के लिए हमेशा वो हमारे दिलों में रहेंगे। 

अनुष्का ने आगे लिखा , मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी। आज एक अच्छा भाई, बेटा और एक पवित्र आत्मा हमे हमेशा के लिए छोड़कर चली गयी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 
1575711007 74694913 533558724154875 9144217504625602935 n
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख़ खान के अपोजिट फिल्म जीरो में नजर आयी थी।  इस फिल्म के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 
1575711063 72569312 283443395924213 4037163925734167712 n
साल 2019 में अनुष्का ने कोई फिल्म नहीं की है और इन दिनों वो अपने पति विराट कोहली और परिवार के साथ ही ज्यादातर समय बिता रही है। जानकारी के मुताबिक़ अनुष्का इन दिनों एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है और वो फिल्म चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती। 
1575711082 75252735 2408061199443282 8367456798316920601 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।