अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद इस कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद इस कपल की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड जगत विक्की और कैटरीना को बधाइयां दे रहा है। इस दौरान अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें अनुष्का ने सिर्फ इस जोड़े को बधाई ही नहीं दी, बल्कि ये इस बात की ओर भी इशारा किया है कि दोनों जल्द ही पड़ोसी भी बनने वाले हैं।

एक्ट्रेस ने खास अंदाज में दी बधाई
दरअसल अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई। उम्मीद करती हूं लाइफटाइम साथ रहें, आप लोगों के बीच प्यार और समझदारी बनी रहे। आगे वह लिखती हैं, ये बेहद की खुशी की बात है कि दोनों ने आखिरकार शादी कर ली और अब अपने नए घर में जल्द ही शिफ्ट होंने। जिसके बाद फिर हमें कंस्ट्रक्शन की आवाज सुनाई नहीं देगी। अनुष्का ने अपने इस पोस्ट में विक्की और कटरीना को टैग भी किया है।

मालूम हो अनुष्का शर्मा और कैटरीना ने एक साथ दो फिल्मों ‘जब तक है जान’ और ‘जीरो’ में काम किया है। ऐसे में अब ये दोनों एक्ट्रेसेस एक दूसरे के पड़ोसी बनने जा रही हैं।

बताते चले, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू में जिस सी-फेसिंग बिल्डिंग में है। ऐसे में इस नए जोड़े ने इसी बिल्डिंग में आठवीं मंजिल पर पांच साल के लिए किराए पर अपार्टमेंट लिया है। पांच हजार स्क्वायर फीट के इस अपार्टमेंट का किराया पर हर महीने का 9 लाख रुपये है।


















