अनुष्का-विराट बेटी वामिका संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, लोग बेबी की एक झलक देखने को हुए बेताब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुष्का-विराट बेटी वामिका संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, लोग बेबी की एक झलक देखने को हुए बेताब

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को हाल ही में मुंबई

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस बीच विराट-अनुष्का समेत उनकी बेटी वामिका भी नजर आई। दरअसल इन दिनों आईपीएल 2021 टूर्नामेंट खेला जा रहा है तो विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स का अगल मुकाबला आने वाले गुरुवार को मुंबई में खेला जाना है। ऐसे में यह कपल मैच से पहले अपनी बेटी के साथ घर वापस आ गए हैं। 
1618910445 5
एयरपोर्ट से बाहर आने हुए अनुष्का और विराट की कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई है। इसमें विराट और अनुष्का दोनों ही कोरोना का ध्यान में रखते हुए पूरी सावधानी के साथ नजर आए हैं। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क पहनने के साथ-साथ फेस शील्ड भी पहनी हुई है। 

ऐसे में अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका को स्लिंग लिए नजर आई जिसमें उन्होंने अपनी नन्हीं परी को कैरी किया था,इसके अलावा अनुष्का की पीठ पर एक अन्य बैग भी नजर आ रहा है। यूं तो वामिका का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था,लेकिन उसके बेबी के पिंक आउटफिट और बो हेयरबैंड दिखाई दे रहा था। 

हालांकि तस्वीरों में वामिका की एक झलक तक नहीं नजर आई। लेकिन वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो  अनुष्का थोड़ा गुस्से में नजर आती है और वह कैमरे की ओर कुछ सख्ती से देखते हुए नजर आती है। 
बेटी की झलक पाने को बेताब फैंस
गौरतलब है जब से विराट और अनुष्का अपने पहने बच्चे के माता-पिता बने है तभी से इस कपल के चाहने वाले उनकी बेबी की एक झलक पाने के लिए काफी ज्यादा बेचैन हैं। लेकिन अनुष्का ने अपनी गोद में से बेटी का चेहरा लोगों को दिखाई नहीं देने दिया। यूं तो विराट और अनुष्का दोनों ही कई बार इंस्टाग्राम पर बेटी वामिका की तस्वीर शेयर कर चुके हैं,लेकिन इस बीच फोटो पर से चेहरा अब तक नजर नहीं आया। 

बताते चले अनुष्का और विराट इसी साल 11 जनवरी 2021 को अपनी पहली बच्ची के माता-पिता बने हैं और कुछ दिनों बाद वामिका के जन्म को चार महीने पूरे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।