अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, कपल ने एक साथ यूं बिताए थे सुकून भरे पल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, कपल ने एक साथ यूं बिताए थे सुकून भरे पल

पिछले साल तेजी से अपने पैर पसार चुका कोरोना वायरस एक बार फिर कोहराम मचा रहा है। जिसके

पिछले साल तेजी से अपने पैर पसार चुका कोरोना वायरस एक बार फिर कोहराम मचा रहा है। जिसके बाद से लोग एक बार फिर से घर में रहने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में अब दोबारा घर में रह रहे सेलेब्स को पिछले साल बिताए कुछ हसीन लम्हों की याद आ रही है। दरअसल साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई महीनों तक घर में रहना पड़ा था। इस दौरान सभी सेलेब्स भी अपने घरों के अंदर कैद थे। 
1618577492 28
वहीं कुछ सेलेब्स ने तो लॉकडाउन का जमकर फायदा भी उठाया और इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का आता है। जिन्होंने लॉकडाउन के समय खूब मस्ती की है। ऐसा हम नहीं कह रहते बल्कि अनुष्का शर्मा की हालिया वीडियो इस बात का सबूत है। जी हां अनुष्का ने पिछले साल लॉकडाउन की कुछ पुरानी यादों ताजा किया है और उन दिनों बिताए लम्हों का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

दरअसल अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को याद करते हुए उनके साथ स्पेंड किए क्वालिटी टाइम को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा,पिछले साल के कुछ खास बेहतरीन पल। वीडियो में देखा जा सकता है ये कपल अपने पेट ड्यूट और स्ट्रीट डॉग्स के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 
1618577720 untitled 5
बता दें,अनुष्का शर्मा को डॉग्स से काफी ज्यादा लगाव है,इसलिए तो अदाकारा अक्सर डॉग्स के साथ अपनी क्यूट-क्यूट तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। यही नहीं अनुष्का को जब कभी टाइम मिलता है वो स्ट्रीट डॉग्स की सुरक्षा को लेकर आवाज भी उठाती हैं। 
1618577615 31
इस साल जनवरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली माता-पिता बने। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके वामिका का नाम सभी को बताया था। 
1618577533 29
काम की बात करें तो एक ओर जहां विराट कोहली आईपीएल में बीजी चल रहे हैं। तो वहीं, अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत ‘काला’ फिल्म का निर्माण कर रही हैं, जिसका निर्देशन बुलबुल फिल्म की डायरेक्टर अनविता दत्त करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।