अनुष्का की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्‍किल' है विराट की पसंदीदा फिल्म, इस सीन को बार-बार देख होते है भावुक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुष्का की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्‍किल’ है विराट की पसंदीदा फिल्म, इस सीन को बार-बार देख होते है भावुक

विराट कोहली खुद के लिए अनुष्का को एक इंस्पिरेशन की तरह मानते है और उनके प्रफेशनल अचीवमेंट्स प्रशंसा

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक माने जाते है और अक्सर दोनों एक दुसरे के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते रहते है। दोनों से जब मैरिड लाइफ को लेकर सवाल किये जाते है तो दोनों के बीच की बॉन्डिंग बेहद शानदार नजर आती है। 
1575290664 75024163 166611434404609 2442548667286005395 n
विराट कोहली अनुष्का को अपनी लाइफ का सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम मानते है और कई मौकों पर विराट बता चुके है कि अनुष्का उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों लाइफ में उन्हें मोटीवेट रखने का काम कितना बखूबी करती है। 
1575290672 73420572 1307979546065756 5984179173608796850 n
विराट कोहली खुद के लिए अनुष्का को एक इंस्पिरेशन की तरह मानते है और उनके प्रफेशनल अचीवमेंट्स प्रशंसा भी करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट से पूछा गया कि उन्हें अनुष्का की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है। 
1575290682 71701469 153202672446225 4688921536307485881 n
इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने बताया कि उन्हें  ‘ऐ दिल है मुश्‍किल’ बेहद पसंद है। साथ ही विराट ने बताया कि इस फिल्म का एक सीन उन्हें बेहद शानदार लगता है और इस सीन को वो बार – बार देखते है। 
1575290695 101
विराट ने ये भी कहा कि इस फिल्म में अनुष्का का किरदार उन्हें बेहद पसंद आया और अनुष्का से हमेशा वो ये बात कहते है। जब विराट फ्री होते है तो यूट्यूब पर जाकर फिल्म के उस सीन को बार-बार देखते है जिसमे अनुष्का को कैंसर हो जाता है और रणबीर कपूर उनके लिए वापस लौटकर आते है। 
1575290704 101
इस सीन के दौरान जो गाना आता है वो भी विराट को बहुत पसंद है। विराट कहते है , ‘ वह गाना आज भी मेरे दिल में है।’  बता दें विराट को जब भी अपने क्रिकेट शेड्यूल से फ्री टाइम मिलता है वो अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते है। 
1575290718 71741432 423908401835941 903871683793504005 n (1)
हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भूटान से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपनी इस ट्रिप के कई फोटोज शेयर किये, जो फैंस को भी काफी पसंद आये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।